फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warmer, drier February expected in India: India Meteorological Department, News in hindi

IMD: इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी, सूखे का दिखेगा प्रकोप; बदलते मौसम को लेकर IMD ने जारी किया अलर्ट

Fri, 31 Jan 2025 06:45 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 31 Jan 2025 06:45 PM IST
सार

IMD: साल 2024 में गर्मी के भीषण तांडव के बाद 2025 में भी गर्मी अपना कहर बरपाएगी। ये दावा भारत मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से किया गया है। आईएमडी ने कहा है कि जनवरी के बाद फरवरी में तापमान ज्यादा रहने और सूखा का भी प्रकोप देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
Warmer, drier February expected in India: India Meteorological Department, News in hindi
इस साल फरवरी से ही कहर बरपाएगी गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को कहा कि जनवरी के गर्म और शुष्क रहने के बाद, फरवरी में भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक तापमान और सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। फरवरी में बारिश 22.7 मिमी की लंबी अवधि के औसत (1971-2020) के 81 प्रतिशत से कम होने की संभावना है।
विज्ञापन


सामान्य से कम बारिश होने की संभावना
आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि पश्चिम-मध्य, प्रायद्वीपीय और उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में फरवरी में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की उम्मीद है। इसी तरह, पश्चिम-मध्य और प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
विज्ञापन


जनवरी में औसतन 4.5 मिमी बारिश- IMD
आईएमडी के महानिदेशक आगे बताया कि भारत में जनवरी में औसतन 4.5 मिमी बारिश हुई, जो 1901 के बाद से चौथी सबसे कम और 2001 के बाद तीसरी सबसे कम बारिश है। जनवरी में देश का औसत तापमान 18.98 डिग्री सेल्सियस रहा, जो 1901 के बाद से इस महीने का तीसरा सबसे अधिक तापमान था, जो 1958 और 1990 के बाद सबसे अधिक था। भारत ने 1901 के बाद से अपना सबसे गर्म अक्तूबर 2024 में भी दर्ज किया, जिसमें मासिक औसत तापमान सामान्य से लगभग 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक था। नवंबर 1979 और 2023 के बाद 123 वर्षों में तीसरा सबसे गर्म नवंबर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रबी फसलों के महत्वपूर्ण है सर्दियों की बारिश
इससे पहले, आईएमडी ने भविष्यवाणी की थी कि जनवरी और मार्च के बीच उत्तर भारत में बारिश सामान्य से कम होगी, जो 184.3 मिमी के एलपीए के 86 प्रतिशत से भी कम होगी। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश जैसे उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी राज्य सर्दियों (अक्तूबर से दिसंबर) में गेहूं, मटर, चना और जौ जैसी रबी फसलों की खेती करते हैं और गर्मियों (अप्रैल से जून) में उनकी कटाई करते हैं। मुख्य रूप से पश्चिमी विक्षोभ के कारण होने वाली सर्दियों की बारिश इन फसलों की बढ़ोतरी के लिए महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed