फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Warkari sect declared Sharad Pawar as anti Hindu

महाराष्ट्रः वारकरी संप्रदाय ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार को हिंदू विरोधी घोषित किया

Thu, 06 Feb 2020 12:14 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 06 Feb 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
Warkari sect declared Sharad Pawar as anti Hindu
शरद पवार - फोटो : एएनआई

भगवान श्री विठ्ठल के भक्तों की प्रमुख संस्था राष्ट्रीय वारकरी परिषद ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) अध्यक्ष शरद पवार पर हिंदू विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उनका बहिष्कार करने का फैसला किया है। परिषद की तरफ से जारी परिपत्रक में वक्ते महाराज ने कहा है कि पवार को वारकरी समुदाय के किसी भी कार्यक्रम में आमंत्रित न किया जाए। आशंका है कि इससे विवाद बढ़ सकता है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय वारकरी परिषद के वक्ते महाराज का कहना है कि पवार हमेशा से हिंदू धर्म का विरोध करते रहते हैं। कभी रामायण पर कटाक्ष करते हैं। वह कहते हैं कि रामायण की आवश्यकता नहीं है। पांडुरंग की पूजा में गैरहाजिर रहते हैं। पवार नास्तिक मंडली को समर्थन देते हैं। पैसे के लालच में अगर कोई उन्हें बुलाता है तो यह अधर्म ही है।
विज्ञापन


इसलिए वारकरियों के किसी भी कार्यक्रम में शरद पवार को न बुलाया जाए। बता दें कि महाराष्ट्र में वारकरी परिषद का खासा प्रभाव है। विशेष रूप से मुंबई, पुणे, मराठवाड़ी और विदर्भ में वारकरी बड़ी संख्या में है। वक्ते महाराज को साल  2018 में महाराष्ट्र सरकार ने ज्ञानबा तुकाराम पुरस्कार से सम्मानित किया था।  हिंदुवादी संगठनों से उनका घनिष्ठ संबंध बताया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है वारकरी संप्रदाय

वारकरी भगवान विठ्ठल (श्रीकृष्ण)-रुक्मिणी को मानते हैं।  इस संप्रदाय के लोग सोलापुर जिले के पंढरपुर मंदिर में स्थापित भगवान विठ्ठल की परिक्रमा करते हैं और संयमित जीवन व्यतीत करते हैं। वे भजन-कीर्तन, नाम स्मरण तथा चिंतन आदि में सदा लीन रहते हैं। इस संप्रदाय के प्रवर्तकों में संत ज्ञानेश्वर का स्थान महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed