फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   War Memorial near India Gate will be ready by Independence Day

शहीदों के सम्मान में नहीं होगी और देरी, स्वतंत्रता दिवस तक बनकर तैयार हो जाएगा पहला युद्ध स्मारक

Sat, 28 Apr 2018 06:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 28 Apr 2018 06:46 PM IST
विज्ञापन
War Memorial near India Gate will be ready by Independence Day
इंडिया गेट - फोटो : PTI
1947 के बाद अपने जीवन का बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में भारत का पहला युद्ध स्मारक भारत की राजधानी में इंडिया गेट के आसपास बनाया जा रहा है। 
विज्ञापन


इस परियोजना में शामिल वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने बताया कि यह एक खुला स्मारक होगा जिसकी स्वतंत्रता दिवस तक बनकर तैयार हो जाने की उम्मीद है। 

यह परियोजना को रक्षा मंत्रालय द्वारा पूरा कराया जा रहा है। यह परियोजना इंडिया गेट के केंद्रीय धुरी के जैसी ही होगी, जो प्रथम विश्व युद्ध में मरने वाले भारतीय सैनिकों की शहादत मनाता है। 

केंद्रित गोलाकार डिजाइन में बनाया जा रहा यह स्मारक लगभग 40 एकड़ में फैला होगा और इसके केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ होगा।

इन्हीं अधिकारियों में से एक ने कहा, "राष्ट्रीय चिह्न को स्मारक स्तंभ के उपर रखा जाएगा। इसमें शाश्वत लौ भी जलता रहेगा, जो दर्शाता है कि सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान को कभी नहीं भुलाया जाता है।" 
विज्ञापन


एक बार यह बनकर तैयार हो जाएगा, तो विजय चौक से खड़े होकर इंडिया गेट और स्मारक स्तंभ को देखा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed