{"_id":"60b8b1aecdb2b555e22cde50","slug":"war-against-drug-sellers-450-people-arrested-in-assam-himanta-sarma-ordered-as-soon-as-he-became-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"मादक पदार्थ के खिलाफ जंग: असम में 450 लोग गिरफ्तार, सीएम बनते ही हिमंत सरमा ने दिया था आदेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मादक पदार्थ के खिलाफ जंग: असम में 450 लोग गिरफ्तार, सीएम बनते ही हिमंत सरमा ने दिया था आदेश
Thu, 03 Jun 2021 04:10 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 03 Jun 2021 04:10 PM IST
सार
असम में 'मादक पदार्थ के खिलाफ जंग' छेड़ी गई है। बीते 20 से ज्यादा दिनों से जारी अभियान के तहत अब तक 450 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असम पुलिस ने नशे के खिलाफ शुरू की गई मुहिम के तहत बीते 24 दिनों में 450 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। 10 मई से 31 मई के दौरान 264 मामले दर्ज किए गए और 441 लोगों को गिरफ्तार किया। 'मादक पदार्थ के खिलाफ जंग' के तहत विभिन्न जिलों में रोज गिरफ्तारियां हो रही हैं।
विज्ञापन
बता दें, हिमंत बिस्व सरमा ने 10 मई को मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद नशीले पदार्थों के विक्रेताओं पर कार्रवाई का आदेश दिया था। सरमा ने हाल ही में कहा था कि राज्य सरकारों का लक्ष्य नशीले पदार्थों से मुक्त समाज बनाना है और असम पुलिस नशीली दवाओं की खरीद-बिक्री के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएगी।
विज्ञापन
पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य पुलिस ने अवैध मादक द्रव्य व्यापार के खिलाफ पिछले महीने एक बड़ा अभियान चलाया था और नशीले पदार्थ बेचने वालों के नेटवर्क को बहुद हद तक कमजोर कर दिया गया है।
विज्ञापन
छह किलो से ज्यादा हेरोइन व अन्य पदार्थ बरामद
अब तक हुई जब्ती में 6.57 किलोग्राम हेरोइन, 5,785.85 किलोग्राम गांजा, 92,366 नशीली गोलियां जब्त की हैं। पुलिस ने 17,11,130 रुपये नकदी के साथ 20 ग्राम मॉर्फीन और 426 ग्राम अफीम भी जब्त की है।प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस राज्य में नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी और सुनिश्चित करेगी कि वह मादक पदार्थों की समस्या से मुक्त हो जाए।