फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railway: Special trains for Diwali-Chhath; services to run on route including those connecting Delhi, Bihar,UP

त्योहार पर रेलवे का तोहफा: दिवाली-छठ के लिए स्पेशल ट्रेन, दिल्ली-बिहार-यूपी समेत इन रूटों पर चलेंगी गाड़ियां

Sun, 18 Oct 2026 05:55 PM IST
पवन पांडेय डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 18 Oct 2026 05:55 PM IST
सार

रेलवे के मुताबिक, इन सभी विशेष ट्रेनों के चलने से न सिर्फ नियमित ट्रेनों में कन्फर्म सीटों का दबाव कम होगा, बल्कि त्योहारों में घर लौटने वाले आम यात्रियों को भी अंतिम समय में यात्रा की सुगम सुविधा मिल सकेगी।

विज्ञापन
Railway: Special trains for Diwali-Chhath; services to run on route including those connecting Delhi, Bihar,UP
Indian Railways - फोटो : Istock

विस्तार

दिवाली और छठ पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। रेलवे नियमित ट्रेनों में बढ़ती वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट की कमी को देखते हुए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। रेलवे पुणे, मुंबई और खुर्दा रोड से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के बीच चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाएगा। इन ट्रेनों से महाराष्ट्र, ओडिशा, बंगाल और दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को त्योहार पर घर जाने के लिए सीधी ट्रेनें मिलेंगी। इससे यात्रियों को सफर में सहूलियत होगी और नियमित ट्रेनों में भीड़ का दबाव कम करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


पुणे-मुजफ्फरपुर विशेष ट्रेन (01481/01482): यह ट्रेन महाराष्ट्र से उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, हाजीपुर और पाटलिपुत्र जाने वाले प्रवासियों के लिए बड़ी राहत बनेगी। गाड़ी संख्या 01481 पुणे से प्रत्येक मंगलवार को 20 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक (कुल 6 फेरे) चलेगी। जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 01482 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार को 22 अक्टूबर से 26 नवंबर 2026 तक (कुल 6 फेरे) संचालित होगी। इसमें कुल 18 डिब्बे (स्लीपर के 08, सामान्य श्रेणी के 07 और एसएलआरडी के 02 कोच) हैं।
विज्ञापन
  • समय व ठहराव: 01481 (पुणे–मुजफ्फरपुर): पुणे से प्रत्येक मंगलवार शाम 19:40 बजे रवाना होकर हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी (गुरुवार 00:30 बजे), पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए गुरुवार दोपहर 12:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  
  • 01482 (मुजफ्फरपुर–हडपसर): मुजफ्फरपुर से प्रत्येक गुरुवार दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, जलगांव, मनमाड, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए शनिवार तड़के 02:45 बजे हडपसर पहुंचेगी।

पुणे-मुजफ्फरपुर (01453/01454): पुणे और बिहार के बीच यात्रियों के भारी दबाव को देखते हुए इसी रूट पर एक और अतिरिक्त साप्ताहिक सेवा शुरू की गई है. गाड़ी संख्या 01453 पुणे से प्रत्येक सोमवार को 19 अक्टूबर से 23 नवंबर 2026 तक (कुल 6 फेरे) चलेगी. वापसी में गाड़ी संख्या 01454 मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बुधवार को 21 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक (कुल 6 फेरे) चलेगी. इसमें कुल 22 डिब्बे (सामान्य श्रेणी के 11, स्लीपर के 08 और एसएलआरडी के 02 कोच) हैं.
  • समय व ठहराव: 01453 (पुणे–मुजफ्फरपुर) पुणे से प्रत्येक सोमवार शाम 19:40 बजे प्रस्थान करेगी। हडपसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदन महल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर और हाजीपुर होते हुए बुधवार दोपहर 12:00 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
  •  
  • 01454 (मुजफ्फरपुर–हडपसर): मुजफ्फरपुर से प्रत्येक बुधवार दोपहर 13:15 बजे प्रस्थान कर हाजीपुर, सोनपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, मैहर, कटनी, मदन महल, नरसिंहपुर, पिपरिया, इटारसी, भुसावल, जलगांव, मनमाड, अहमदनगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए शुक्रवार तड़के 02:45 बजे हडपसर पहुंचेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस–अयोध्या कैंट द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन (01045/01046): मुंबई से अवध क्षेत्र और पूर्वांचल जाने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों के लिए एलटीटी-अयोध्या कैंट ट्रेन को सप्ताह में दो दिन संचालित करने का निर्णय लिया गया है। गाड़ी संख्या 01045 एलटीटी से प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को 19 अक्टूबर से 27 नवंबर 2026 तक (कुल 12 फेरे) चलेगी. वहीं, गाड़ी संख्या 01046 अयोध्या कैंट से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को 20 अक्टूबर से 28 नवंबर 2026 तक (कुल 12 फेरे) चलेगी. कुल 22 डिब्बे (सामान्य श्रेणी के 11, स्लीपर के 08 और एसएलआरडी के 02 कोच) हैं।
  • समय व ठहराव: 01045 (एलटीटी–अयोध्या कैंट) एलटीटी से सुबह 07:35 बजे प्रस्थान कर कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, मनमाड, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज जंक्शन (सुबह 06:25 बजे), मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और सुलतानपुर होते हुए अगले दिन सुबह 10:15 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
  •  
  • 01046 (अयोध्या कैंट–एलटीटी): अयोध्या कैंट से दोपहर 13:50 बजे चलकर सुलतानपुर, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़, प्रयागराज जंक्शन (शाम 17:10 बजे), मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी और कल्याण होते हुए अगले दिन शाम 17:15 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

खुर्दा रोड-आनंद विहार टर्मिनल पूजा विशेष ट्रेन (08407/08408): ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के रास्ते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए यह एसी व स्लीपर युक्त विशेष ट्रेन चलाई जा रही है। गाड़ी संख्या 08407 खुर्दा रोड से बुधवार 21 अक्टूबर और रविवार 25 अक्टूबर 2026 को (कुल 02 फेरे) चलेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 08408 आनंद विहार टर्मिनल से शुक्रवार 23 अक्टूबर और मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को (कुल 02 फेरे) रवाना होगीं कुल 18 डिब्बे (एसी द्वितीय- 01, एसी तृतीय- 04, स्लीपर- 07, सामान्य- 04 और एसएलआर- 02 कोच) है।
  • समय व ठहराव: 08407 (खुर्दा रोड–आनंद विहार) खुर्दा रोड से दोपहर 12:15 बजे रवाना होकर भुवनेश्वर, कटक, जाजपुर क्योंझर रोड, भद्रक, बालासोर, हिजली, मेदिनीपुर, बिष्णुपुर, बांकुड़ा, आद्रा, गोमो, कोडरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम, भभुआ रोड, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, सूबेदारगंज, गोविंदपुरी, टूंडला और गाजियाबाद होते हुए रात 22:30 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
  •  
  • 08408 (आनंद विहार–खुर्दा रोड): आनंद विहार टर्मिनल से मध्यरात्रि 00:30 बजे रवाना होकर गाजियाबाद, टूंडला, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, गोमो, आद्रा, बांकुड़ा, बिष्णुपुर, मेदिनीपुर, हिजली, बालासोर, भद्रक, जाजपुर क्योंझर रोड, कटक और भुवनेश्वर होते हुए सुबह 10:45 बजे खुर्दा रोड पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed