{"_id":"6729e33207eacbb599091aed","slug":"waqf-jpc-chairman-jagdambika-pal-to-visit-karnataka-to-meet-farmers-protesting-notices-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Waqf JPC: जिनकी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने किया दावा, उन किसानों से मिलने कर्नाटक जाएंगे JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Waqf JPC: जिनकी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने किया दावा, उन किसानों से मिलने कर्नाटक जाएंगे JPC अध्यक्ष जगदंबिका पाल
Tue, 05 Nov 2024 03:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 05 Nov 2024 03:13 PM IST
सार
भाजपा के विरोध के बाद कर्नाटक सरकार ने किसानों को भेजे गए नोटिस वापस लेने की बात कही थी। जेपीसी अध्यक्ष कर्नाटक में कई भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
जगदंबिका पाल
- फोटो : ANI
विस्तार
वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर बनी संसद की संयुक्त समिति (जेपीसी) के अध्यक्ष जगदम्बिका पाल गुरुवार को कर्नाटक का दौरा करेंगे। कर्नाटक में जगदंबिका पाल उन किसानों से मिलेंगे, जिनकी जमीन पर वक्फ बोर्ड ने दावा किया था और उन्हें नोटिस जारी किए थे। हालांकि भाजपा के विरोध के बाद कर्नाटक सरकार ने किसानों को भेजे गए नोटिस वापस लेने की बात कही थी। जेपीसी अध्यक्ष कर्नाटक में कई भाजपा नेताओं से भी मुलाकात करेंगे।
क्या है कर्नाटक के किसानों और वक्फ संपत्ति का विवाद
मंगलवार को भाजपा सांसद और जेपीसी के सदस्य तेजस्वी सूर्या ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया कि 'वक्फ पर जेपीसी के अध्यक्ष ने वक्फ की कार्रवाई से प्रभावित किसानों से बातचीत करने के लिए 7 नवंबर को हुबली और बीजापुर का दौरा करने के मेरे अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है।' सूर्या के अनुसार, भाजपा सांसद जगदंबिका पाल किसान संगठनों और मठों से बातचीत करेंगे और प्रभावित किसानों की याचिकाओं को जेपीसी के समक्ष रखा जाएगा। दावा है कि जिन किसानों को नोटिस मिले हैं, वे लगभग एक सदी से अपनी भूमि पर खेती कर रहे हैं, उनके पास 1920 और 1930 के दशक के रिकॉर्ड हैं। हालांकि, हाल के महीनों में, उनमें से कई को बिना किसी सबूत या स्पष्टीकरण के उनकी भूमि को वक्फ संपत्ति घोषित करने के नोटिस दिए गए हैं। किसानों का दावा है कि गांव में लगभग 1,500 एकड़ भूमि को वक्फ संपत्ति के रूप में नामित किया गया है।
बैकफुट पर कांग्रेस सरकार
इस मामले को लेकर सरकार आलोचकों के निशाने पर आई तो कांग्रेस सरकार ने किसानों को भेजे गए नोटिस वापस लेने का आदेश जारी किया। भाजपा ने इस मुद्दे पर सोमवार को कर्नाटक में प्रदेश व्यापी विरोध प्रदर्शन भी किया था। भाजपा ने दावा किया है कि यह कांग्रेस की वोट बैंक की राजनीति का हिस्सा है। जेपीसी के सदस्य 9 से 14 नवंबर तक पांच राज्यों की राजधानियों - गुवाहाटी, कोलकाता, भुवनेश्वर, पटना और लखनऊ का भी दौरा करेगी, ताकि विभिन्न हितधारकों के विचार सुने जा सकें।
विज्ञापन
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन