{"_id":"6367d08f65bb9a004053b479","slug":"wanted-mnpf-militant-carrying-rs-4-lakh-cash-reward-arrested-in-manipur-latest-news-update","type":"story","status":"publish","title_hn":"NIA: मणिपुर में एमएनपीएफ का वांछित उग्रवादी गिरफ्तार, चार लाख रुपये का इनाम घोषित था","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
NIA: मणिपुर में एमएनपीएफ का वांछित उग्रवादी गिरफ्तार, चार लाख रुपये का इनाम घोषित था
Sun, 06 Nov 2022 08:49 PM IST
स्वप्निल शशांक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Nov 2022 08:49 PM IST
सार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), असम राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के यिंगंगपोकपी से एक विशेष अभियान में उखरूल जिले के न्यू तोप गांव के माचुकरिंग जमशिम शिमरे उर्फ निंगखम को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
एनआईए (प्रतिकात्मक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में असम राइफल्स के कमांडेंट के काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले के सिलसिले में मणिपुर नगा पीपुल्स फ्रंट के एक वांछित उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर चार लाख रुपये का इनाम था। एनआईए के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए), असम राइफल्स और पुलिस की एक संयुक्त टीम ने शनिवार को इंफाल पूर्वी जिले के यिंगंगपोकपी से एक विशेष अभियान में उखरूल जिले के न्यू तोप गांव के माचुकरिंग जमशिम शिमरे उर्फ निंगखम को गिरफ्तार किया।
संघीय एजेंसी के प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने शिमरे पर चार लाख रुपये का नकद इनाम घोषित किया था, जो एमएनपीएफ का सक्रिय कैडर था और हमले में शामिल था। असम राइफल्स की 46वीं बटालियन के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी, उनकी पत्नी, नाबालिग बेटे और बल के चार जवान पिछले साल 13 नवंबर को मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सियालसिह गांव के पास सशस्त्र आतंकवादियों द्वारा उनके काफिले पर घात लगाकर किए गए हमले में मारे गए थे। हमले में असम राइफल्स के छह जवान घायल हो गए थे।
विज्ञापन
घात लगाकर हमला करने के बाद चुराचांदपुर के सिंगनघाट पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता, शस्त्र अधिनियम, गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। प्रवक्ता ने कहा कि एनआईए ने पिछले साल 27 नवंबर को मामला फिर से दर्ज किया और जांच शुरू की।