फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Want to know what happened to him: Fini Roy, wife of soldier Roy Mathew

जवान मैथ्यू की मौत: सेना बोली- 'आत्मग्लानी' के कारण जवान ने की आत्महत्या

Sat, 04 Mar 2017 08:24 AM IST
amarujala.com -created by: रोहित कुमार पोरवाल
amarujala.com -created by: रोहित कुमार पोरवाल Updated Sat, 04 Mar 2017 08:24 AM IST
विज्ञापन
Want to know what happened to him: Fini Roy, wife of soldier Roy Mathew
जवान मैथ्यू के बिलखते परिजन - फोटो : ANI

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक सेना ने जवान मैथ्यू के बारे में बड़ा बयान दिया है। सेना की तरफ से कहा गया है कि हो सकता है कि जवान ने मीडिया पर लगातार दिखाए गए वीडियो और उसके बारे में की गई चर्चा के कारण दबाव में आकर खुदकुशी कर ली हो। 

विज्ञापन


सेना ने कहा कि यह एक प्रकार की आत्मगिलानी के कारण की हुई खुदकुशी भी हो सकती है। हो सकता है कि जवान को महसूस हुआ हो कि उसकी वजह से वरिष्ठ अधिकारियों का अपमान हुआ है।
विज्ञापन

सेना ने यह भी कहा कि स्टिंग वाले वीडियो में जवान की पहचान छिपी हुई थी। इसलिए मृतक के बारें में किसी भी प्रकार की जांच का आदेश देने का सवाल ही नहीं उठता है।
 


वहीं, मृतक जवान के परिजनों ने न्याय की मांग की है।
 

 

'मेरे पति फोन पर रो रहे थे, क्या हुआ उनके साथ?'

Want to know what happened to him: Fini Roy, wife of soldier Roy Mathew
सैनिक मैथ्यू रॉय की पत्नी फिनी रॉय - फोटो : ANI

सेना में 'सहायक तंत्र' की पोल खोलने वाले केरल के सैनिक रॉय मैथ्यू की बैरक में लाश मिलने के बाद हड़कंप मचा है। अब सैनिक के घरवालों की प्रतिक्रिया सामने आई है। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिर मैथ्यू के पत्नी फिनी रॉय ने कहा, ''मेरे पति ने फोन पर मुझसे कहा था कि टीवी चैनल मेरे विजुअल्स चला रहे हैं। मेरे पति रो रहे थे। मैं जानना चाहती हूं कि आखिर उनके साथ क्या हुआ था? 

मैथ्यू के पिता ने कहा, ''हम न तो उतने धनी हैं और न हीं हमारे पास राजनीति की ताकत है। कोई ऐसा नहीं है जो हमारी मदद कर सके। मैं जानना चाहता हूं कि आखिर मेरे बेटे के साथ क्या हुआ था?''
 

कौन थे मेथ्यू रॉय?

Want to know what happened to him: Fini Roy, wife of soldier Roy Mathew
मेथ्यू रॉय
हाल ही में एक स्टिंग में ब्रिटिश शासन से चले आ रहे 'सहायक तंत्र' को दिखाया गया था। सेना के जवान ने बताया था कि वह भी इस तंत्र का शिकार होने से अछूता नहीं रहा है। इस वीडियो के वायरल होने के बाद से मैथ्यू रॉय कई दिनों से गायब चल रहे थे। गुरुवार को एक बैरक में उनका शव लटका मिला था। मैथ्यू महाराष्ट्र के देवलाली कैंटोनमेंट में गनर के पद पर थे।

बैरक में मैथ्यू की लाश गली हुई हालत में मिली थी। पुलिस फिलहाल किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है कि जवान ने खुदकुशी की थी या उनकी किसी ने हत्या की। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। वहीं, जवान की लाश मिलने के बाद सेना ने स्थानीय पुलिस को जांच के लिए कहा है।
 
हाल ही में एक वीडियो में वरिष्ठ अधिकारियों के कुत्तों को घुमाते हुए और उनके बच्चों को स्कूल छोड़ने का काम करते हुए जवानों को दिखाया गया था। एक निजी वेबसाइट ने स्टिंग को प्रसारित किया था। वेबसाइट के स्टिंग में जवान की पहचान तो नहीं हुई थी। जवान का चेहरा वीडियो में नजर नहीं आया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक वीडियो सामने आने के बाद मैथ्यू ने अपने अधिकारी को एक माफीनामा भरा एसएमएस भेजा था। सूत्रों की मानें तो इसके बाद जवान गायब हो गया था।

विवाद गहराने पर बेवसाइट से हटा दिया गया था 'सहायक तंत्र' वाला वीडियो

Want to know what happened to him: Fini Roy, wife of soldier Roy Mathew
सैनिक मैथ्यू के परिजन - फोटो : ANI

बाद में वेबसाइट से 'सहायक तंत्र' वाले वीडियो को हटा दिया गया था। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक मैथ्यू ने लांस नायक यज्ञ प्रताप सिंह मुलाकात कर वेबसाइट से संपर्क किया था। यज्ञ प्रताप सिंह ने जनवरी में एक वीडियो जारी किया था, जिसमें दिखाया गया था कि जवानों से बतौर नौकरों की तरह वरिष्ठ अधिकारी छोटे-मोटे काम लेते हैं। 
 

 

यज्ञ प्रताप सिंह ने यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया था। वीडियों में जवानों को अधिकारियों के कपड़े धोने, बूट पॉलिश करने और कुत्तों को घुमाते हुए दिखाया गया था। सिंह ने पीएम मोदी को भी पत्र लिखकर इसकी शिकायत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed