फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Walong war memorial: Amit Shah said - the immortal saga of supreme sacrifice will resonate in history

Walong war memorial: अमित शाह बोले- इतिहास में गूंजती रहेगी सर्वोच्च बलिदान की अमर गाथा

Tue, 11 Apr 2023 07:21 PM IST
Harendra Chaudhary एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी
एन. अर्जुन, ईटानगर/गुवाहाटी Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 11 Apr 2023 07:21 PM IST
सार

Walong war memorial: गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नमती क्षेत्र स्थित वालोंग स्मारक पहुंचे। यहां पर उन्होंने 1962 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे सेना के अधिकारियों से मिले और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की...

विज्ञापन
Walong war memorial: Amit Shah said - the immortal saga of supreme sacrifice will resonate in history
Amit Shah at Walong war memorial - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मातृभूमि के लिए उनके सर्वोच्च बलिदान की गाथाएं भारत के इतिहास में हमेशा गूंजती रहेंगी। ये बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र के लिए समर्पित जीवन जीने के लिए प्रेरित करती रहेंगी। यह बात उन्होंने मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नमती क्षेत्र में बने वालोंग यद्ध स्मारक में 1962 से वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद कही। वहीं मंगलवार को उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से मिलकर सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास की चर्चा की।

विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश के नमती क्षेत्र स्थित वालोंग स्मारक पहुंचे। यहां पर उन्होंने 1962 के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान वे सेना के अधिकारियों से मिले और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा, मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वालों अमर गाथा इतिहास में हमेशा-हमेशा गूंजती रहेगी। इससे पहले गृहमंत्री अमित शाह ने सीमावर्ती क्षेत्र का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया था।

विज्ञापन

सीमाई क्षेत्रों के सुरक्षा और विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध

इससे पहले मंगलवार सुबह गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार हमारे सीमावर्ती क्षेत्रों की सुरक्षा और विकास के लिए संकल्पित है। क्षेत्र के विकास के लिए तेजी से काम किया जाएगा और बिजली, पानी, सड़क से सारे क्षेत्रों को जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही डिजिटली सभी क्षेत्रों को उन्नत किया जाएगा। इन सभी मुद्दों पर गृहमंत्री ने मंगलवार को राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से किबिथू में चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि मोदी सरकार सीमावर्ती क्षेत्रों के संपूर्ण विकास को लेकर गंभीर है और पूरे क्षेत्र को जल्द से जल्द विकास के रास्ते पर लाया जाएगा। गांवों तक सड़क पहुंचे, नल से पानी आए, बिजली हो, ताकि इंटरनेट से इनको जोड़ा जा सके। हर व्यक्ति का विकास होगा तो पलायन रूकेगा। उन्होंने ट्विट पर इसकी जानकारी देते हुए कहा, मंगलवार को किबिथू में उन्होंने सीमावर्ती गांवों के विकास के संबंध अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू से चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed