फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Waiting list system will continue to exist beyond 2024, clarifies Indian Railways

क्या सीटों के लिए प्रतीक्षा सूची 2024 तक रहेगी बंद? जानें इस पर रेलवे ने क्या कहा

Sun, 20 Dec 2020 03:00 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 20 Dec 2020 03:00 PM IST
विज्ञापन
Waiting list system will continue to exist beyond 2024, clarifies Indian Railways
भारतीय रेलवे (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कोरोना वायरस महामारी को देखते हुए रेलवे ने फिलहाल ट्रेनों में प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था को समाप्त किया हुआ है। ऐसे में यात्रियों को यात्रा करने के लिए कंफर्म टिकट की जरूरत पड़ती है। बिना कंफर्म टिकट यात्रा करने की अनुमति नहीं होती है। ऐसे में कुछ खबरें प्रकाशित हुईं, जिनमें कहा गया कि रेलवे 2024 तक प्रतीक्षा सूची की व्यवस्था बंद कर रहा है। वहीं, रेल मंत्रालय ने ऐसी रिपोर्टों को खारिज करते हुए कहा है कि प्रतीक्षा सूची के प्रावधान को समाप्त नहीं किया जा रहा है। 

विज्ञापन


रेल मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, विभिन्न समाचार पत्रों और ऑनलाइन मीडिया आउटलेट्स ने राष्ट्रीय रेल योजना का मसौदा तैयार करने के संबंध में व्यापक कवरेज की। कुछ खबरों में कहा गया कि रेलवे 2024 तक कोई प्रतीक्षा सूची जारी नहीं करेगा और 2024 तक केवल कंफर्म टिकट उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



मंत्रालय ने आगे अपने बयान में कहा, रेलवे यह बताना और स्पष्ट करना चाहेगा कि सीटों की बढ़ रही मांग के मद्देनजर ट्रेनों को उपलब्ध कराने की क्षमता बढ़ाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों के लिए प्रतीक्षा सूची में आने की संभावना कम हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: क्या भारतीय रेलवे अब सच में प्राइवेट हाथों में चली गई? जानिए क्या है सच्चाई


इसमें आगे कहा गया, प्रतीक्षा सूची एक ऐसी व्यवस्था है, जो हमेशा बनी रहती है। जब किसी भी ट्रेन में यात्रियों की मांग बर्थ या उपलब्ध सीटों की संख्या से अधिक हो जाती है तो रेलवे यात्रियों के लिए प्रतीक्षा सूची बनाई जाती है। इस प्रावधान को समाप्त नहीं किया जा रहा है। प्रतीक्षा सूची एक ऐसी व्यवस्था है जो मांग और उपलब्धता में उतार-चढ़ाव को कम करने के लिए एक बफर के रूप में काम करती है।

भारतीय रेल ने शुक्रवार को देश की कुल माल ढुलाई प्रणाली में इसकी क्षमता की कमी को दूर करने और इसमें सुधार के लिए राष्ट्रीय रेल योजना का मसौदा तैयार किया है। राष्ट्रीय रेल योजना नामक एक दीर्घकालिक रणनीतिक योजना को रेलवे की आधुनिक हिस्सेदारी बढ़ाने के साथ-साथ ढांचागत क्षमता बढ़ाने की योजना के लिए विकसित किया गया है। 

राष्ट्रीय रेल योजना रेलवे के सभी भविष्य के बुनियादी ढांचे, व्यवसाय और वित्तीय नियोजन का एक सामान्य मंच होगा। इस योजना को अब विभिन्न मंत्रालयों के पास भेजा जा रहा है, ताकि इस पर उनके विचार जाने जा सकें। रेलवे का लक्ष्य जनवरी 2021 तक योजना को अंतिम रूप देना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed