{"_id":"5fd1bd298ebc3e3fb15da7f5","slug":"w-arthur-lewis-google-doodle-celebrates-economist-professor-w-arthur-lewis-with-a-doodle","type":"story","status":"publish","title_hn":"Google Doodle: नोबल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री सर लुईस को गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Google Doodle: नोबल पुरस्कार प्राप्त अर्थशास्त्री सर लुईस को गूगल ने डूडल बनाकर किया सम्मानित
Thu, 10 Dec 2020 11:46 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 10 Dec 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
Sir W Arthur Lewis Google Doodle
- फोटो : Google screenshot
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गूगल ने गुरुवार को नोबेल पुरस्कार से सम्मानित अर्थशास्त्री, प्रोफेसर और लेखक सर डब्ल्यू आर्थर लुईस को डूडल बनाकर सम्मानित किया। इस डूडल को मैनचेस्टर के कलाकार कैमिला रू द्वारा बनाया गया।
विज्ञापन
आज से 41 साल पहले, लुईस को संयुक्त रूप से विकासशील देशों को प्रभावित करने वाले आर्थिक बलों का मॉडल बनाने के लिए अर्थशास्त्र में नोबेल मेमोरियल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। लुईस को अपने शुरुआती जीवन में नस्लीय भेदभाव का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
लुईस को 1932 में एक सरकारी छात्रवृत्ति मिली और वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन के लिए गए। जहां उन्होंने औद्योगिक अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पहले अश्वेत फैकल्टी मेंबर थे, ब्रिटिश यूनिवर्सिटी में पहले अश्वेत प्रोफेसर थे और प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पूर्ण प्रोफेसरशिप पाने वाले पहले अश्वेत इंस्ट्रक्टर थे।
विज्ञापन
कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया में हुआ था जन्म
सर डब्ल्यू आर्थर लुईस का जन्म 23 जनवरी 1915 को कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया में हुआ था। उनके माता-पिता दोनों स्कूल शिक्षक थे। उन्होंने 14 साल की उम्र में अपने स्कूल के पाठ्यक्रम को पूरा किया और सिविल सेवा में क्लर्क के रूप में काम करने के लिए चले गए।
1932 में लुईस को सरकारी छात्रवृत्ति मिली और वह लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में अध्ययन के लिए चले गए। नस्लीय भेदभाव का सामना करने के बावजूद 33 साल की उम्र में वह एक पूर्ण प्रोफेसर बन गए।
लुईस ने संयुक्त राष्ट्र में बहुत योगदान दिया और अफ्रीका, एशिया और कैरेबियन में सरकारों के सलाहकार के रूप में अपनी विशेषज्ञता साझा की। उन्होंने कैरेबियन डेवलपमेंट बैंक को स्थापित करने में मदद की और आगे चलकर वह इसके पहले अध्यक्ष भी बने।