फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vyapam scam: CBI closes the case of suspected death of Namrata Damor

व्यापमं घोटाला : सीबीआई ने बंद किया एमबीबीएस छात्रा नम्रता दामोर की संदिग्ध मौत का मामला

Fri, 14 Feb 2020 01:02 AM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
Vyapam scam: CBI closes the case of suspected death of Namrata Damor
सांकेतिक तस्वीर

सीबीआई ने एमबीबीएस छात्रा नम्रता दामोर की संदिग्ध मौत के मामले में बृहस्पतिवार को मामले को बंद करने की रिपोर्ट दाखिल कर दी। व्यापमं घोटाले में नाम सामने आने के बाद दामोर का शव 2012 में उज्जैन में रेलवे लाइन के पास मिला था। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने इंदौर में विशेष अदालत के समक्ष रिपोर्ट दाखिल की है।

विज्ञापन


सीबीआई ने 2017 में क्लोजर रिपोर्ट रिपोर्ट दाखिल करने के साथ दावा किया था कि दामोर ने खुदकुशी की थी जिसे पिछले साल जुलाई में अदालत ने खारिज कर दिया था। यह रिपोर्ट दामोर के फोन के टावर के लोकेशन, गवाहों के बयान आदि पर आधारित थी लेकिन अदालत ने इसमें कई खामियां गिनाते आगे जांच करने को कहा था।
विज्ञापन


दामोर की मौत के मामले में दो अलग-अलग पैनलों द्वारा दी गई अंत्यपरीक्षण रिपोर्ट में विरोधाभासी तथ्य सामने आए थे। एक पैनल ने गैर इरादतन हत्या का संकेत दिया था तो दूसरे पैनल ने खुदकुशी की आशंका जताई थी। शुरुआत में हत्या का मामला दर्ज करने वाली मध्यप्रदेश पुलिस ने अंत्यपरीक्षण की दूसरी रिपोर्ट के आधार पर इसे बंद कर दिया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दामोर के पिता के साक्षात्कार के बाद झाबुआ जिले के मेघनगर शहर में टीवी पत्रकार अक्षय सिंह की अचानक मौत के बाद मामला फिर से सुर्खियों में आ गया था। दामोर इंदौर में सरकारी एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पढ़ती थी और ऐसी आशंका थी कि उसने 2013 में उजागर हुए व्यापमं घोटाले में संलिप्त गिरोह की मदद से दाखिला लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed