फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VVIP Helicopter : Questions asked to Tihar Jail on petition of ED to Interrogate Christian Michel

वीवीआईपी हेलिकॉप्टर मामला : मिशेल से पूछताछ के लिए ईडी की याचिका पर तिहाड़ से जवाब तलब

Mon, 11 Mar 2019 04:52 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 11 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
VVIP Helicopter : Questions asked to Tihar Jail on petition of ED to Interrogate Christian Michel
तिहाड़ जेल (फाइल फोटो)

दिल्ली की एक अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय की याचिका पर सोमवार को तिहाड़ जेल के अधिकारियों से जवाब मांगा है। निदेशालय ने अगस्ता वेस्टलैंड हेलिकॉप्टर मामले में गिरफ्तार मिशेल से जेल के अंदर पूछताछ के लिए याचिका दायर की है। जेल अधिकारियों से मंगलवार तक जवाब देने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश अरविंद कुमार ने मिशेल को मंगलवार को पेश करने के लिये पेशी वारंट भी जारी किया। उसके वकील ने जेल के अंदर मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने के आरोप लगाए थे जिस पर अदालत ने पेशी वारंट जारी किया। बता दें कि दुबई से प्रत्यर्पण के बाद ईडी ने उसे पिछले वर्ष 22 दिसंबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


अदालत ने इससे पहले मिशेल को कड़ी सुरक्षा वाली कोठरी में अलग-थलग रखे जाने को सही ठहराने में विफल रहने पर अधिकारियों को लताड़ लगाई थी और कहा था कि अगर उसे उचित जवाब नहीं मिला तो इस मामले की जांच शुरू की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि क्रिश्चियन मिशेल उन तीन कथित बिचौलियों में शामिल है जिनके खिलाफ घोटाले की जांच ईडी और केंद्रीय जांच ब्यूरो कर रहे हैं। अन्य दो बिचौलियों के नाम गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा हैं। 

(इनपुट-भाषा )

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed