Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VP Dhankhar appeal to political parties to engage in constructive politicking before monsoon session

Politics: 'रचनात्मक राजनीति में भाग लें सभी राजनीतिक दल', मानसून सत्र से पहले बोले उपराष्ट्रपति धनखड़

Sun, 20 Jul 2025 09:06 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 20 Jul 2025 09:06 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सभी राजनीतिक दलों से रचनात्मक राजनीति करने और लोकतांत्रिक संस्कृति का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत की भाषाई विविधता हमें जोड़ती है, न कि तोड़ती है। साथ ही उन्होंने संसद में सार्थक और गंभीर चर्चा की जरूरत पर जोर दिया।

विज्ञापन
VP Dhankhar appeal to political parties to engage in constructive politicking before monsoon session
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़। - फोटो : वीडियो ग्रैब/एक्स/एएनआई

विस्तार

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने रविवार को सभी दलों से आग्रह किया कि वे रचनात्मक राजनीति में भाग लें। उन्होंने यह भी कहा कि सभी को लोकतांत्रिक संस्कृति का सम्मान करना चाहिए। 
विज्ञापन


धनखड़ ने कहा, मैं सभी सियासी दलों से आग्रह करता हूं कि वे रचनात्मक राजनीति में भाग लें। जब मैं यह कहता हूँ, तो मैं सभी दलों से कहता हूं, चाहे वे सत्ता पक्ष में हों या विपक्ष में। लोकतंत्र ऐसा कभी नहीं होता कि एक ही पार्टी हमेशा सत्ता में रहे। विकास में निरंतरता होनी चाहिए। हमारी सभ्यतागत परंपराओं की निरंतरता होनी चाहिए। यह तभी संभव है जब हम लोकतांत्रिक संस्कृति का सम्मान करें। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एनडीआरएफ में शामिल किए जाएंगे विशेष प्रशिक्षित कैडेवर डॉग्स; इस काम के लिए दी जा रही ट्रेनिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


भाषा विवाद पर भी बोले उपराष्ट्रपति धनखड़
उन्होंने कहा, हमारी भाषाएं बहुत समृद्ध हैं। संस्कृत, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, हिंदी, मराठी...हमारे पास शास्त्रीय भाषाएं हैं। भाषा के मामले में हम वैश्विक स्तर पर सबसे समृद्ध हैं। तो भाषा कैसे विभाजनकारी हो सकती है? भाषा हमें जोड़नी चाहिए। जो लोग भाषा के आधार पर विभाजन या विवाद फैलाते हैं, उन्हें हमारी संस्कृति को समझना चाहिए। हमारी भाषाएं केवल हमारे देश तक सीमित नहीं हैं, वे विश्व स्तर पर जानी जाती हैं। 

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा, हमें अपने दृष्टिकोण पर भरोसा रखना चाहिए, लेकिन दूसरों के दृष्टिकोण का भी सम्मान करना चाहिए। ऐतिहासिक रूप से भारत अपने समृद्ध संवाद, बहस, चर्चाओं और विचार-विमर्श के लिए जाना जाता है। आज ये चीजें संसद में कम दिखाई देती हैं। आगामी संसद सत्र बहुत महत्वपूर्ण होगा। मुझे उम्मीद है कि वहां सार्थक चर्चा और गंभीर विचार-विमर्श होगा, जो भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed