फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   NDRF to commission cadaver dogs for disaster operations News In Hindi

NDRF: एनडीआरएफ में शामिल किए जाएंगे विशेष प्रशिक्षित कैडेवर डॉग्स; इस काम के लिए दी जा रही ट्रेनिंग

Sun, 20 Jul 2025 06:14 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 20 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

किसी भी आपदा के दौरान अब एनडीआरएफ सिर्फ जिंदा लोगों को नहीं, बल्कि मलबे में दबे शवों और मानव अवशेषों की भी तलाश कर सकेगी। पहली बार विशेष प्रशिक्षित कैडेवर डॉग्स को टीम में शामिल किया जा रहा है। बेल्जियन मेलिनोइस और लैब्राडोर नस्ल के ये कुत्ते विदेशी खुशबू से शव जैसी गंध पहचानने की ट्रेनिंग ले रहे हैं।

विज्ञापन
NDRF to commission cadaver dogs for disaster operations News In Hindi
एनडीआरएफ टीम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

अब आपदाओं के दौरान सिर्फ जीवित लोगों को ही नहीं, बल्कि मलबे में दबे शवों और मानव अवशेषों की तलाश के लिए भी राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीम पहले से कहीं ज्यादा सक्षम होगी। कारण है कि एनडीआरएफ की टीम में पहली बार ऐसे विशेष प्रशिक्षित कैडेवर डॉग्स को शामिल किया जा रहा है, जो मलबे के अंदर फंसे लोगों और मृत शरीर की गंध को सूंघकर उन्हें खोज निकालने में मदद करेंगे।

विज्ञापन


मामले में एनडीआरएफ अधिकारियों के मुताबिक, करीब आधा दर्जन डॉग्स को इस काम के लिए पिछले कुछ महीनों से तमिलनाडु के अरक्कोनम और उत्तर प्रदेश के गाज़ियाबाद में ट्रेनिंग दी जा रही है। ये कुत्ते खास तौर पर बेल्जियन मेलिनॉयस और लैब्राडोर नस्ल के हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Jaishankar On Emergency: 'आपातकाल की समाप्ति और मेरा UPSC इंटरव्यू एक ही दिन हुआ', जयशंकर ने साझा किया अनुभव
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ इस तरह की होती है ट्रेनिंग

अधिकारियों ने बताया कि इन कैडेवर डॉग्स को ट्रेनिंग देने के लिए एनडीआरएफ ने विदेश से एक खास खुशबू मंगवाई है, जो मृत शरीर से निकलने वाली गंध जैसी होती है। असली शव या अंग आसानी से नहीं मिलते, इसलिए यह खुशबू इस्तेमाल की जा रही है। अब तक एनडीआरएफ का फोकस आपदा के दौरान जिंदगी बचाने पर रहा है, लेकिन कई बार उन्हें मृतकों को निकालने के काम में भी लगाया जाता है, जैसे कि भूस्खलन, सड़क हादसे या ट्रेन दुर्घटना के बाद।


शव की तलाश करना होता है ज्यादा मुश्किल
साथ ही एक अधिकारी ने बताया कि शव की तलाश करना ज्यादा मुश्किल होता है क्योंकि इसमें मौसम, नमी, बर्फ और आसपास की दूसरी गंधें असर डालती हैं। यही वजह है कि भारत में बहुत कम रेस्क्यू एजेंसियों के पास ऐसे डॉग्स हैं।

ये भी पढ़ें:- आंध्र प्रदेश शराब घोटाला: 'हर महीने 50 से 60 करोड़ की रिश्वत लेते थे जगन', 305 पन्नों का आरोप पत्र दाखिल

अगले महीने से तैनात होंगे डॉग्स
इन कैडेवर डॉग्स की ट्रेनिंग अगले महीने पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद इन्हें देशभर में फैले एनडीआरएफ के 16 बटालियनों में से कुछ में तैनात किया जाएगा। तैनाती के बाद ही इनकी सफलता दर का सही अंदाज़ा मिल सकेगा। इससे पहले केरल पुलिस के दो कैडेवर डॉग्स को तेलंगाना के श्रीशैलम टनल हादसे और वायनाड भूस्खलन में इस्तेमाल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed