फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VP dhankar targets Rahul Gandhi over quota remark, says it shows 'anti-constitutional mindset'

Politics: राहुल के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर भड़के उपराष्ट्रपति धनखड़, बोले- यह संविधान विरोधी मानसिकता

Sun, 15 Sep 2024 01:39 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Sun, 15 Sep 2024 01:39 PM IST
सार

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरक्षण योग्यता तंत्र के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह देश और संविधान की आत्मा है। यह सकारात्मक है, नकारात्मक नहीं।

विज्ञापन
VP dhankar targets Rahul Gandhi over quota remark, says it shows 'anti-constitutional mindset'
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका में भारतीय लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के आरक्षण खत्म करने वाले बयान पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने नाराजगी जाहिर की है। मुंबई में एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का ऐसा बयान उनकी संविधान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भारत के संविधान के बारे में अधिक जागरूकता की जरूरत है क्योंकि कुछ लोग इसकी आत्मा को भूल गए हैं।

विज्ञापन


धनखड़ ने कहा कि सांविधानिक पद पर बैठे एक व्यक्ति का विदेशी धरती पर यह कहना कि आरक्षण समाप्त किया जाना चाहिए, उनकी संविधान विरोधी मानसिकता को दिखाता है। यह आरक्षण के खिलाफ उनका पूर्वाग्रह है। उपराष्ट्रपति ने कहा कि आरक्षण योग्यतातंत्र के खिलाफ नहीं है, बल्कि यह देश और संविधान की आत्मा है। यह सकारात्मक है, नकारात्मक नहीं। आरक्षण किसी को अवसर से वंचित नहीं कर रहा, बल्कि उन लोगों को सहारा दे रहा है जो समाज की ताकत हैं।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने विदेश में अपने एक बयान में कहा था कि भारत में असमानता है। यदि कभी भारत में असमानता और सामाजिक भेदभाव समाप्त हो जाएगा तब आरक्षण को समाप्त करने पर विचार किया जा सकता है। इसके बाद भाजपा ने बयान का विरोध शुरू कर दिया। भाजपा के सांसद संबित पात्रा ने कहा कि कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के रहते हुए वे ऐसा कभी नहीं कर पाएंगे। मायावती भी राहुल गांधी के इस बयान पर उनको घेर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने भी कांग्रेस नेता के इस बयान की आलोचना की है। यानी इस मुद्दे पर कांग्रेस नेता पर चौतरफा हमला होने लगा। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने बयान पर स्पष्टीकरण करते हुए कहा कि कांग्रेस आरक्षण को समाप्त करने के बारे में नहीं सोच रही है। उलटे वे देश में आर्थिक भागीदारी बढ़ाने और सामाजिक समरसता लाने के लिए आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को समाप्त करने के बारे में सोच रहे हैं।


उपराष्ट्रपति के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस के प्रचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ क्या  एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा हटाने की राहुल गांधी की मांग का समर्थन करते हैं? उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने एससी/एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर 50% की सीमा को हटाने की मांग की है। क्या वह कांग्रेस की इस मांग का समर्थन करते हैं?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed