फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Volodin, close to Russian President Putin, reached India, will hold bilateral talks with officials

Russia-India Ties: रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी वोलोडिन पहुंचे भारत, अधिकारियों से करेंगे द्विपक्षीय वार्ता

Mon, 03 Feb 2025 12:42 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: बशु जैन Updated Mon, 03 Feb 2025 12:42 PM IST
सार

रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी व्याचेस्लाव वोलोडिन सोमवार को आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे भारत के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह वार्ता आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच अंतर-संसदीय संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन
Volodin, close to Russian President Putin, reached India, will hold bilateral talks with officials
नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे रूस से आए व्याचेस्लाव वोलोडिन। - फोटो : एक्स/@RusEmbIndia

विस्तार

रूसी संसद के निचले सदन स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के करीबी व्याचेस्लाव वोलोडिन सोमवार को आधिकारिक यात्रा पर भारत पहुंचे। वे भारत के नेताओं के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। यह वार्ता आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और तकनीकी क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और दोनों देशों के बीच अंतर-संसदीय संवाद को मजबूत करने पर केंद्रित होगी।

विज्ञापन


भारत में स्थित रूसी दूतावास ने वोलोडिन के आगमन की तस्वीरें साझा कीं। दूतावास ने लिखा कि स्टेट ड्यूमा के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोडिन भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे। नई दिल्ली में आर्थिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक और तकनीकी क्षेत्रों में रूस-भारत सहयोग के मुद्दों के साथ-साथ अंतर-संसदीय संवाद के विकास पर चर्चा की जाएगी। दूतावास ने कहा कि अध्यक्ष भारतीय नेतृत्व के साथ बैठक करने के साथ ही भारतीय संसद के दोनों सदनों का दौरा करेंगे। 
विज्ञापन


पुतिन भी इस साल आएंगे भारत
वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भी भारत आने की उम्मीद है। बीते महीने विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि यात्रा की तारीखें जल्द तय की जाएंगी। दरअसल पिछला वार्षिक शिखर सम्मेलन मॉस्को में हुआ था। इसके लिए पीएम मोदी मॉस्को गए थे। जायसवाल ने कहा कि अगला शिखर सम्मेलन  भारत में आयोजित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद पुतिन का पहला भारत दौरा
दिसंबर में क्रेमलिन के प्रवक्ता यूरी उशाकोव ने कहा था कि 'हमारे नेता की साल में एक बार बैठक करने का समझौता है। इस बार हमारी बारी है। हमें प्रधानमंत्री मोदी का न्योता मिला है और हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं।  रूस और यूक्रेन में जंग शुरू होने के बाद यह व्लादिमीर पुतिन का पहला भारत दौरा है। इस वजह से पुतिन का यह दौरा बेहद अहम है, खासकर तब, जब भारत ने रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने की अपील की है। रूस और भारत के बीच इसके शीर्ष नेताओं द्वारा हर साल एक दूसरे देश के देश का दौरा करने पर सहमति बनी हुई है। इसी सहमति के तहत पुतिन का भारत दौरा हो रहा है।  इसी सहमति के तहत पुतिन का भारत दौरा हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed