फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vodafone-Idea merger final approval from the government

वोडाफोन-आइडिया विलय को सरकार से मिली अंतिम मंजूरी 

Fri, 27 Jul 2018 03:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 27 Jul 2018 03:14 AM IST
विज्ञापन
Vodafone-Idea merger final approval from the government

दूरसंचार मंत्रालाय ने वोडाफोन-आइडिया सेल्युलर के विलय को बृहस्पतिवार को अंतिम मंजूरी प्रदान कर दी। दोनों कंपनियों ने गत सोमवार को 7,268 करोड़ रुपये की रकम जमा करा दी थी। इसमें 3,924 करोड़ रुपये नकद जमा कराए गए थे, जबकि 3,342 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जमा करायी गई थी। दोनों कंपनियां एक होकर देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी होंगी, जिसके 43 करोड़ से भी ज्यादा ग्राहक होंगे।

विज्ञापन


उनकी बाजार में हिस्सेदारी 35 फीसदी के करीब होगी और दोनों मिलकर 23 अरब डॉलर की कंपनी बनेगी। इसमें आदित्य बिरला समूह की हिस्सेदारी 26 फीसदी होगी और कंपनी का नाम बदलकर वोडाफोन आइडिया लिमिटेड हो जाएगा। जियो के आने से पहले तक भारती एयरटेल के बाद भारतीय मोबाइल सेवा बाजार में दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन थी। जबकि आइडिया तीसरे नंबर पर थी।
विज्ञापन


दोनो कंपनियों ने हालात खराब होने पर विलय का निर्णय लिया था। इन पर लगभग 1.15 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इस महत्वपूर्ण विलय पर प्रधानमंत्री कार्यालय की भी नजरें लगी हुई थीं। इसकी कामयाबी से सरकार की ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की नीति को भी बड़ा सहारा मिलने की उम्मीद है। इससे पहले दोनों कंपनियों ने जून तक विलय पूर्ण होने की उम्मीद जताई थी। लेकिन स्पेक्ट्रम शुल्क को लेकर डीओटी द्वारा कानूनी राय लिए जाने के कारण इसमें थोड़ी देर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed