38 भारतीयों के शवों के अवशेष लेकर स्वदेश लौटे वीके सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन आईएस द्वारा मोसुल में मारे गए 38 भारतीयों के शवों के अवशेष लेकर विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह स्वदेश लौट आए हैं। शवों के अवशेष लेकर आई स्पेशल फ्लाइट पंजाब के अमृतसर में लैंड हुई है। फ्लाइट के अंदर सिंह भी मौजूद है। 39वें भारतीय के शव के अवषेष को बाद में लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। परिजन उन्हें लेकर घर रवाना होंगे, साथ में प्रत्येक जिले का एक प्रशासनिक अधिकारी भी जाएगा।
बता दें कि आईएस आतंकियों ने जून 2014 में 39 भारतीयों को अगवा करके मार दिया था जिनके शवों को भारत वापस लाया गया है। इससे पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए वीके सिंह ने बताया था कि हम शाम तक पहुंचेंगे। पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक वी के सिंह पहले अमृतसर जाएंगे। इसके बाद वह पटना और आखिर में कोलकाता में पहुंचकर परिवारों को शवों के अवशेष सौपेंगे।
इस दौरान एक वीडियो भी सामने आया है जहां वीके सिंह अधिकारियों के संग भारतीयों के अवशेषों को खुद हवाई जहाज में ले जाते नजर आ रहे हैं।
#WATCH MoS Mea VK Singh and other officials carry the mortal remains of the 38 Indians, which are being brought back to India from Iraq. Visuals from Baghdad airport (Source: VK Singh) pic.twitter.com/rQwVuOfnib
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) 2 April 2018
हिंडन एयरबेस से इराक रवाना होने से पूर्व विदेश राज्य मंत्री ने बताया था कि फिलहाल 38 भारतीयों के अवशेषों को वापस लाया जाएगा। 39वें भारतीयों के शव के डीएनए जांच समेत अन्य प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे में 39वें शव को कुछ दिनों बाद भारत वापस लाया जाएगा। सिंह के मुताबिक परिजनों को शव के साथ सबूत भी दिए जाएंगे। ताकि परिवार वालों के मन में किसी प्रकार की शंका न रह जाए।