फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   VK Singh demanded high level inquiry on the reports of military coup from PM

तख्तापलट की खबर पर वीके सिंह ने की जांच की मांग, कहा- मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं

Thu, 07 Feb 2019 12:24 PM IST
sapna singla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: sapna singla Updated Thu, 07 Feb 2019 12:24 PM IST
विज्ञापन
VK Singh demanded high level inquiry on the reports of military coup from PM
वीके सिंह - फोटो : ANI

साल 2012 में मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट्स आई थीं कि सेना तख्तपलट की कोशिश कर रही है। यूपीए-2 सरकार के वक्त आई इस तरह की खबरों पर तत्कालीन सेनाध्यक्ष और वर्तमान विदेश राज्यमंत्री वीके सिंह ने उस समय की सरकार को आड़े हाथ लिया है। उनका कहना है कि उन्होंने इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र सिंह मोदी से कहा है कि वह इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाएं। 

विज्ञापन




वीके सिंह ने कहा, 'तत्कालीन रक्षामंत्री ने उस समय बयान जारी करते हुए कहा था कि ऐसी चीज कभी नहीं हुई। उस समय मैंने गृह मंत्रालय से शिकायत की थी कि इसकी जांच होनी चाहिए क्योंकि यह देशद्रोह जैसा है। उस समय इसकी जांच नहीं हुई। मैंने पीएम से अनुरोध किया है कि उसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। मेरे पास छुपाने को कुछ नहीं है।'
विज्ञापन


पूर्व सेनाध्यक्ष ने कहा, 'प्रधानमंत्री ने सशस्त्र बलों का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रयास किए हैं। जबकि 2012 में लोग सशस्त्र बलों के मनोबल को नीचे लाने की कोशिश कर रहे थे और वह देश के खिलाफ काम कर रहे थे। जिसमें उन्होंने बेतुकी कहानियां लिखी थीं। ऐसे लोगों को बेनकाब करने के लिए जांच की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने बुधवर को सात साल पहले एक अंग्रेजी अखबार में छपी तख्तापलट के प्रयास को लेकर खबर का हवाला देते हुए तत्कालीन यूपीए-2 सरकार पर मीडिया में गलत कहानी लीक करने को लेकर हमला किया था।

बता दें कि वर्तमान पार्टी ने तत्कालीन सत्ताधारी पार्टी पर गलत खबरें छपवाकर भारतीय सेना को बदनाम करने का आरोप लगा रही है। बुधवार को पार्टी ने प्रेसवार्ता में आरोपों की झड़ी लगाते हुए मनमोहन सरकार के चार मंत्रियों को कठघरे में खड़ा कर दिया था। पार्टी ने इस पूरे मामले की संसदीय कमेटी से जांच की बात कहते हुए राहुल गांधी से जवाब मांगा है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed