{"_id":"652885661192290c06013d75","slug":"vivo-officials-violated-visa-rules-by-visiting-jammu-kashmir-ed-informed-court-2023-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"ED: वीवो कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर तोड़े वीजा नियम, ईडी ने अदालत में दी जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ED: वीवो कर्मियों ने जम्मू-कश्मीर का दौरा कर तोड़े वीजा नियम, ईडी ने अदालत में दी जानकारी
Fri, 13 Oct 2023 05:16 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 13 Oct 2023 05:16 AM IST
सार
ईडी ने बताया कि वीवो समूह की कंपनियों में कई कर्मचारी बिना वैध वीजा के भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने नियोक्ता की जानकारी छिपाकर चीन में भारतीय दूतावास या मिशन को धोखा दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो और उसके भारतीय सहयोगियों के कई कर्मचारियों ने वीजा आवेदन में अपना रोजगार छिपाया था। कुछ ने जम्मू-कश्मीर के ‘संवेदनशील’ हिमालयी क्षेत्र का दौरा कर नियमों का उल्लंघन भी किया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली की एक अदालत में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ईडी ने बताया, कम-से-कम 30 चीनी व्यक्तियों ने बिजनेस वीजा पर भारत में प्रवेश किया और वीवो कर्मचारी के रूप में काम किया। लेकिन, उनके आवेदन पत्र में यह जानकारी नहीं दी गई कि कंपनी उनकी नियोक्ता थी। यही नहीं, विभिन्न चीनी नागरिक भारतीय वीजा शर्तों का उल्लंघन कर जम्मू-कश्मीर व लद्दाख के संवेदनशील स्थानों समेत पूरे भारत में यात्रा कर रहे थे।
विज्ञापन
ईडी ने यह भी बताया कि वीवो समूह की कंपनियों में कई कर्मचारी बिना वैध वीजा के भारत में काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने नियोक्ता की जानकारी छिपाकर चीन में भारतीय दूतावास या मिशन को धोखा दिया।
विज्ञापन
भारत विदेशियों को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर के उन हिस्सों में जाने से रोकता है, जो ‘संरक्षित’ घोषित हैं। इन इलाकों के लिए विदेशी नागरिकों को परमिट लेना जरूरी है। गौरतलब है, वीवो व सहयोगी कंपनियों पर कर चोरी से रकम चीन भेजने का आरोप है।