फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vitamin D deficiency also increases the risk of coronavirus infection

कोरोना पर बड़ा खुलासा : विटामिन-डी की कमी से भी संक्रमण का खतरा

Wed, 06 May 2020 04:50 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली
अमर उजाला रिसर्च टीम, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 06 May 2020 04:50 AM IST
विज्ञापन
Vitamin D deficiency also increases the risk of coronavirus infection
विटामिन डी
कोरोना से उन लोगों को भी खतरा हो सकता है जिन्हें विटामिन-डी की कमी है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ऐसे अधिकतर लोगों की मौत भी हो सकती है। ये हैरान करने वाला खुलासा 20 यूरोपीय देशों में विटामिन-डी के औसत स्तर को संक्रमित मरीजों की दर और उनकी मृत्यु दर की तुलना कर के किया गया है। इसके खुलासे के बाद वैज्ञानिक इस वायरस और विटामिन-डी के बीच संबंध ढूंढ़ने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
  • रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका
त्वचा कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. राचेल नीएल का कहना है कि वायरस की चपेट में आने वाले व्यक्ति में विटामिन-डी का स्तर कम है तो उसे खतरा अधिक है। विटामिन-डी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित रखने में अहम भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
  • अलग से डोज देने पर करना होगा विचार
क्वीन एलिजाबेथ हॉस्पिटल फाउंडेशन ट्रस्ट और यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंगिला के वैज्ञानिकों के अनुसार संक्रमण से बचाने के लिए विटामिन-डी की डोज देने पर विचार करना होगा। वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि विटामिन-डी से संक्रमित व्यक्ति के ठीक होने की भी संभावना बढ़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रिनिटी कॉलेज ऑफ डबलिन में एक अध्ययन में पता चला है कि विटामिन-डी की डोज से एक व्यक्ति के सीने में संक्रमण की संभावना 50 फीसदी कम हो गई।
  • औसत से कम मिला स्तर

अध्ययन के अनुसार इटली में 70 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में विटामिन-डी का स्तर 30 एनएमओएल/एल था जो औसत से 26 एनएमओएल/एल कम था। इटली में बड़े पैमाने पर मौतें हुई हैं। यही हाल स्विट्जरलैंड का है जहां विटामिन-डी का स्तर 26, स्पेन में 28 और इटली में औसतन हर व्यक्ति में ये 45 एनएमओएल/एल है जो सामान्य से कम है। ये सभी देश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हैं।

  • जानिए कैसे बनता है विटामिन-डी, पांच-दस मिनट धूप में बिताने से फायदा

सुबह के समय व्यक्ति द्वारा 5 से 10 मिनट तक धूप में गुजारने से कुछ हद तक इसकी पूर्ति हो सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखें। शरीर को विटामिन-डी खाद्य पदार्थों जैसे मछली, मशरूम आदि से भी मिलता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed