{"_id":"67069069b91fabcd950adcfc","slug":"vistara-s-london-delhi-flight-receives-bomb-threat-lands-safely-in-national-capital-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vistara: विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा विमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vistara: विस्तारा एयरलाइंस की उड़ान को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली के हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरा विमान
Wed, 09 Oct 2024 07:47 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:47 PM IST
सार
विस्तारा एयरलाइंस की एक उड़ान को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह उड़ान लंदन से दिल्ली आ रही थी। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पर उतर गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विस्तारा एयरलाइन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : x.com/@airvistara
विस्तार
विस्तारा एयरलाइंस की एक उड़ान को बुधवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह उड़ान लंदन से दिल्ली आ रही थी। हालांकि, विमान सुरक्षित रूप से राष्ट्रीय राजधानी के हवाई अड्डे पर उतर गया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, विमान के शौचालय में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसमें बम के बारे में सूचना थी। जैसी ही यह जानकारी मिली, संबंधित अधिकारियों को तुरंत सूचित किया गया। विमान में करीब 290 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
एयरलाइन के एक प्रवक्ता ने कहा कि लंदन से राष्ट्रीय राजधानी की ओर आ रही उड़ान संख्या यूके 018 के परिचालन के दौरान उनके कर्मचारियों ने सुरक्षा संबंधी चिंता जताई। प्रवक्ता ने बताया कि प्रोटोकॉल के अनुसार संबंधित अधिकारियों को तुरंत जानकारी दी गई और विमान को दिल्ली हवाई अड्डे पर सुरक्षित उतरने के बाद जांच के अनिवार्य जांच के लिए अलग इलाके में ले जाया गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमने जरूरी जांच को पूरा करने में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरी तरह से सहयोग किया। उड़ान में सवार लोगों की संख्या तुरंत नहीं बताई जा सकी थी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन