फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   vision of India with out jawaharlal nehru

नेहरू बिन सिर्फ गोशाला, गोमाता और गुरुकुल

Fri, 27 May 2016 07:27 PM IST
बीबीसी/संवादाता
बीबीसी/संवादाता Updated Fri, 27 May 2016 07:27 PM IST
विज्ञापन
vision of India with out jawaharlal nehru
nehru - फोटो : BBC

27 मई को भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि है। लोगों ने उन्हें सोशल मीडिया पर याद किया और ट्विटर पर चल रहे #JawaharLalNehru ट्रेंड्स में शामिल हो गयें।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जवाहर लाल नेहरू को याद करते हुए लिखा "हम अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी पुण्यतिथि पर याद कर रहे है। लेकिन नेहरू को याद करने वाले भी दो धड़ों में बंटे हुए है।
विज्ञापन


एक ओर वो लोग है जो भारत के लिए उनके योगदान और उपलब्धियों को गिना रहे है। वहीं दूसरी ओर वो लोग है जो उनसे जुड़े विवाद उठा रहे है। भाजपा समर्थक गौरव प्रधान ने प्रधानमंत्री मोदी के ट्वीट को साझा करते हुए लिखा जवाहरलाल नेहरू को मतदान में धोखाधड़ी, जीप घोटाले, पाकिस्तान के निर्माण, गर्लफ्रेंड, संयुक्त राष्ट्र की सीट चीन को देने और बकवास के लिए याद कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही सपना मिश्रा ने लिखा दुर्भाग्यवश वो हमारे पहले प्रधानमंत्री थे। जिन्होंने भारत की सपेरों वाले देश की छवि बनाई और कश्मीर और चीन जैसे कई विवाद हमें दिए। कई लोग उन्हें आधुनिक भारत के निर्माता के तौर पर भी याद कर रहे है।

पत्रकार सागारिका घोष ने ट्वीट किया आईआईटी, आईआईएम, बांध, विज्ञान, एचएएल, एनएएल और भारत के नव मध्यम वर्ग की नींव रखने वाले सार्वजनिक उपक्रम नेहरु जी की ही देन है। नेहरू के बिना सिर्फ गोशाला, गोमाता और गुरुकुल।

आनंद सिंह बस्सी ने फेसबुक पर लिखा कि नेहरू को गाली देने से पहले उनकी सिर्फ 'डिस्कवरी ऑफ़ इंडिया' पढ़ लेना गलतफहमी दूर हो जाएगी। प्लांट किए जाने वाले नजरिए से बचो दोस्तों। वो बात अलग है। कि उसके बाद इस खानदान मे लीडर पैदा होने बंद हो गए।


पर उस महान आदमी की कोई तुलना नही सब समस्या बताते है पर सटीक समाधान सबसे पहले उसी ने बताया है। फ़्रेया जावेरी  ने ट्वीट किया जवाहर लाल नेहरू ने हमारे देश को वो दिशा और दृष्टि दी जिस पर आज ख़तरा मंडरा रहा है।

राहुल राज ने लिखाज वाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर सच्चे वैज्ञानिक दृष्टिकोण और राजनेता के स्वभाव वाले प्रधानमंत्री को याद कीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed