फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishwa Hindu Parishad decided to expand our organization before Kumbh Mela

कुंभ मेले के पहले 5 हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी विहिप, 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

Tue, 25 Sep 2018 04:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Tue, 25 Sep 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
Vishwa Hindu Parishad decided to expand our organization before Kumbh Mela
प्रतीकात्मक तस्वीर

कुंभ मेले के पूर्व विश्व हिंदू परिषद ने संगठन के विस्तार का निर्णय लिया है। इसके लिए विहिप प्रदेश के पांच हजार गांवों में धर्मयोद्धा बनाएगी। यह धर्मयोद्धा संबंधित गांवों में विहिप के विस्तार को अंतिम रूप देंगे। इस अभियान की शुरुआत सोमवार से हुई। 

विज्ञापन


विहिप का यह अभियान सप्ताह भर का है। जो 30 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान गांव के ही किसी एक व्यक्ति को विहिप धर्मयोद्धा बनाएगी। विहिप की प्राथमिकता रहेगी कि ऐसे युवाओं को पहले चुना जाए जो संगठन में शौर्य प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। तमाम गांवों में ऐसे युवा चयनित भी कर लिए गए हैं। 
विज्ञापन


विहिप के प्रांत संगठन मंत्री मुकेश जी के मुताबिक धर्मयोद्धा का मुख्य कार्य सेवा, सुरक्षा एवं संस्कार रहेगा। इसके लिए विहिप की कई टोलियां गांवों में भ्रमण भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विहिप के योद्धा गो तस्करी और जबरन किए जाने वाले धर्मांतरण, लव जेहाद आदि को रोकने का काम करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिंदू बहन-बेटियों की रक्षा, मठ-मंदिरों एवं संत समाज की रक्षा का दायित्व भी इनके पास रहेगा। राष्ट्र विरोधी तत्वों को बेनकाब करने का भी काम ये करेंगे। इसके लिए इन्हें विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके अलावा विहिप शीघ्र ही महिला संगठन दुर्गा वाहिनी, मातृशक्ति के संगठन को भी मजबूती देगा। ताकि बहन-बेटियां अपनी सुरक्षा को लेकर आत्मनिर्भर बनें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed