फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vishnu Chate, accused in extortion case linked to sarpanch murder, gets 14-day judicial custody

Beed Sarpanch Murder: विष्णु चाटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत, सरपंच हत्या से जुड़े रंगदारी मामले में कार्रवाई

Fri, 10 Jan 2025 08:08 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र)। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 10 Jan 2025 08:08 PM IST
सार

Beed Sarpanch Murder: बीड जिले में सरपंच की हत्या से जुड़े रंगदारी मामले में आरोपी विष्णु चाटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। चाटे के वकील ने कहा कि वह कानूनी टीम से विचार के बाद जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Vishnu Chate, accused in extortion case linked to sarpanch murder, gets 14-day judicial custody
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

महाराष्ट्र के बीड जिले की एक अदालत ने शुक्रवार को विष्णु चाटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसे सरपंच संतोष देशमुख की हत्या से जुड़े जबरन वसूली मामले में गिरफ्तार किया गया था। चाटे पर जबरन वसूली का मामला अवाड़ा कंपनी के कर्मचारी सुनील शिंदे ने दर्ज कराया था। इस मामले में दो अन्य आरोपी सुदर्शन घुले और वाल्मिक कराड भी हैं। दोनों राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। इन तीनों को गिरफ्तार किया जा चुका है। घुले सरपंच की हत्या के मामले में भी आरोपी है। 

विज्ञापन


क्या था पूरा मामला
पुलिस के अनुसार, सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के पीछे एक बड़ी जबरन वसूली का मामला है। बीड जिले में पवन चक्कियां स्थापित करने वाली एक ऊर्जा कंपनी से कथित तौर पर दो करोड़ रुपये की वसूली की जा रही थी। देशमुख ने इस जबरन वसूली का विरोध किया था, जिसके बाद नौ दिसंबर को उनका अपहरण किया गया और फिर हत्या कर दी गई। उनकी मौत के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया, जिसके बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कुछ दिन पहले, महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मीक कराड ने पुणे में पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया था।
विज्ञापन


14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया विष्णु चाटे
विष्णु चाटे को बीड के केज शहर की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके वकील ने बताया कि चाटे की हिरासत अवधि को आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा, चाटे को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है औऱ यह अवधि अगले दो हफ्तों तक जारी रह सकती है। वकील ने यह भी कहा कि चाटे अब जमानत याचिका दायर कर सकते हैं। हालांकि, अभी तक कोई याचिका दायर नहीं की गई है। हमारी कानूनी टीम इस पर विचार करेगी और बाद में याचिका दायर करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष देशमुख की हत्या के बाद से राज्य में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इसको लेकर ने केवल बीड जिले में बल्कि महाराष्ट्र के अन्य हिस्सों में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है। आरोपी वाल्मिकी कराड को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री धनंजय मुंडे का करीबी सहयोगी माना जाता है। इसको लेकर विपक्षी दल और यहां तक कि सत्ताधारी महायुति के कुछ नेता भी कराड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed