फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   visakhapatnam gas leak eight people killed here is all you need to know about plant about chemical plant

गैस लीक: आठ लोगों की मौत का कारण बने प्लांट के बारे में जानिए सबकुछ

Thu, 07 May 2020 12:33 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विशाखापट्टनम Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 07 May 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
visakhapatnam gas leak eight people killed here is all you need to know about plant about chemical plant
एलजी पॉलिमर प्लांट से गैस रिसाव से सात की मृत्यु हो गई - फोटो : ANI
आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एलजी पॉलिमर उद्योग से गुरुवार सुबह रासायनिक गैस लीक हो गई। इसके कारण आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें दो वरिष्ठ नागरिकों और आठ साल की लड़की भी शामिल है। वहीं 800 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती हैं। पांच हजार से ज्यादा लोग गैस लीक की वजह से बीमार हैं। 
विज्ञापन


फिलहाल गैस के रिसाव पर काबू पा लिया गया है। वहीं राज्य के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने जिले के अधिकारियों को जिंदगी बचाने और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस गैस प्लांट के बारे में जानें सबकुछ- 
  • एलजी पॉलीमर प्लांट का स्वामित्व दक्षिण कोरिया की बैटरी निर्माता कंपनी एलजी केमिकल लिमिटेड के पास है जो कंपनी की वेबसाइट के अनुसार पॉलीस्टाइरीन का उत्पादन करती है।
  • कंपनी इलेक्ट्रिक फैन ब्लेड, कप और कटलरी और मेकअप जैसे कॉस्मेटिक उत्पादों के लिए कंटेनर बनाने का काम करती है।
  • प्लांट अपने उत्पादों को बनाने के लिए स्टाइरीन के कच्चे माल का उपयोग करता है। स्टाइरीन अत्यधिक ज्वलनशील होता है और जलने पर एक जहरीली गैस छोड़ता है।
  • इस कंपनी की स्थापना 1961 में पॉलीस्टाइरीन और को-पॉलिमर्स का निर्माण करने के लिए हिंदुस्तान पॉलीमर्स के तौर पर हुई थी।
  • 1978 में इसका यूबी समूह के मैक डॉवेल एंड कंपनी लिमिटेड के साथ विलय हो गया था।
  • 1997 में कंपनी को एलजी केमिकल ने अपने कब्जे में ले लिया और इसका नाम बदलकर एलजी पॉलिमर इंडिया प्राइवेट लिमिटिड कर दिया गया।
  • एलजी केमिकल की दक्षिण कोरिया में स्टाइरेनिक्स के कारोबार में बहुत मजबूत उपस्थिति है।
  • कंपनी वर्तमान में भारत में पॉलीस्टाइरीन और विस्तार योग्य पॉलीस्टाइरीन के अग्रणी निर्माताओं में से एक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed