फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Viral video MP Pragya Singh Thakur is now seen dancing in the wedding

Viral Video: अब शादी में डांस करती नजर आईं सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर, कांग्रेस ने फिर कसा तंज

Fri, 09 Jul 2021 07:20 PM IST
प्रतिभा ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली,
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली, Published by: प्रतिभा ज्योति Updated Fri, 09 Jul 2021 07:20 PM IST
सार

एक नए वीडियो में भारतीय जनता पार्टी की सासंद प्रज्ञा सिंह ठाकुर डांस करती नजर आ रही हैं। यह वीडियो उनके भोपाल स्थित आवास पर हुई दो गरीब कन्याओं की शादी के कार्यक्रम का बताया जा रहा है।

विज्ञापन
Viral video MP Pragya Singh Thakur is  now seen dancing in the wedding
सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर - फोटो : Video Grab

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी की सासंद प्रज्ञा ठाकुर का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक शादी में डांस करती नजर आ रही हैं। वैसे प्रज्ञा ठाकुर अक्सर व्हीलचेयर पर नजर आती हैं। खराब स्वास्थ्य का हवाला देकर ही उन्होंने मालेगांव विस्फोट मामले में कोर्ट में पेश होने से छूट मांगी थी। कांग्रेस नेता नरेंद्र सलूजा ने वीडियो को जारी करते हुए उन पर तंज कसा है। इससे पहले एक वायरल वीडियो में प्रज्ञा ठाकुर बास्केटबॉल खेलती नजर आई थीं।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला? 
वायरल वीडियो उनके भोपाल स्थित आवास का बताया जा रहा है। जहां उन्होंने दो गरीब लड़कियों की शादी का आयोजन किया था। खुशी के इस मौके पर प्रज्ञा ठाकुर भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाईं। वीडियो में वे दो महिलाएं के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


मिला जानकारी के मुताबिक जिन दो गरीब लड़कियों की शादी उनके आवास पर हुई थी उसमें एक के पिता मजदूर हैं। उन्होंने अपनी बेटी की शादी कराने के लिए प्रज्ञा ठाकुर का आभार जताया और कहा कि-वे देवी हैं, मेरे पास अपनी बेटी की शादी के लिए कुछ भी नहीं था, उन्होंने मेरी मदद की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने शेयर किया वीडियो
भाजपा सांसद के इस वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीटर पर शेयर करते हुए तंज कसा है। उन्होंने लिखा है कि हमारी भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर को जब भी बास्केट बॉल खेलते हुए , बग़ैर सहारे के चलते हुए या इस तरह ख़ुशी से झूमते हुए देखते है तो बड़ी खुशी होती है।

 



इससे पहले 1 जुलाई को प्रज्ञा ठाकुर के बास्केटबॉल खेलने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसे सलूजा ने ही ट्वीट  किया था। प्रज्ञा ठाकुर 2008 में हुए मालेगांव विस्फोट के मामले में आरोपी हैं। जिसमें एक मस्जिद के पास मोटरसाईकिल में विस्फोट हुआ था। जिसमें 6 लोग मारे गए और 100 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में वे नौ साल जेल में रहीं और अभी जमानत पर बाहर हैं। वे अक्सर विवादित बयानों के कारण चर्चा में रहती हैं। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed