वायरल वीडियो: रोते हुए पैर पकड़कर पिता को दफ्तर जाने से रोक रहा है मासूम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसमें एक पुलिस अधिकारी दफ्तर जाने की कोशिश कर रहे हैं जबकि उनका बेटा रोते हुए उनके पैर पकड़ रहा है और उन्हें जाने से रोक रहा है। यह वीडियो देखकर आपको पुलिसवालों को रोज होने वाली मुश्किल की एक झलक मिलेगी।
वीडियो को ओडिशा के पुलिस महानिरीक्षक अरुण बोथरा ने ट्विटर पर साझा किया है। उन्होंने लिखा, 'यह पुलिस की नौकरी का सबसे मुश्किल काम होता है। लंबे और अनिश्चित ड्यूटी घंटों के कारण अधिकांश पुलिस अधिकारियों को इस स्थिति का सामना करना पड़ता है। कृपया जरूर देखें।'
This is the toughest part of the police job. Due to long and erratic duty hours most of the police officers have to face this situation.
विज्ञापन विज्ञापन
Do watch. pic.twitter.com/aDOVpVZ879— Arun Bothra (@arunbothra) April 28, 2019
वायरल वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा लगातार रो रहा है और उसके पिता उसे यह कहकर समझाने की कोशिश कर रहे हैं कि बेटा जल्दी आ जाउंगा, जाने दे बेटा। लेकिन उनका बेटा मानने को तैयार नहीं है और वह उनके पैर पकड़ लेता है। फिर वह कहते हैं कि बेटा जाने दे सर मारेंगे मुझे। वह कई बार उसे खुद से छुड़ाते हैं मगर बच्चा कुछ भी समझने को तैयार नहीं होता।
एक मिनट 25 सेकेंड के वीडियो में बेटे को प्यार से समझाते हुए पिता के जवाब ने लोगों को काफी भावुक कर दिया है। कुछ लोगों ने इस वीडियो को काफी भावनात्मक और खूबसूरत बताया है। वहीं कुछ ट्विटर यूजर्स ने अपना काम लगन से करने के लिए पुलिसवालों की सराहना की है।
मानक गुप्ता नामक यूजर ने लिखा, 'इस विडियो ने दिल तोड़ दिया। पुलिस और सुरक्षा बल के जवानों का मजाक उड़ाना और उन्हें भला-बुरा कहना कितना आसान है। बस एक हफ्ता उनकी वर्दी में बिता कर देखो। होश ठिकाने आ जाएंगे।'
नागेंद्र नाम के यूजर ने लिखा, 'बिलकुल सही साहब। हर पुलिस परिवार में ऐसी खूबसूरत और दिल को छूने वाली कहानी होती है। पिता और बेटे दोनों की आंखों में आंसू आ गए हैं। बच्चे को नहीं पता कि उनके पिता को 24 घंटे काम करना पड़ता है। बेचारा पिता अपने बच्चे की भावनाओं को शांत नहीं कर पा रहा है।'
एक ट्विटर यूजर ने पिता और बच्चे के बीच के रिश्ते की तारीफ करते हुए लिखा, 'बहुत देखभाल और प्यार करने वाला बच्चा है। उसे अपने पिता से भी इतना ही प्यार मिलता होगा। जिसे वह उन्हें वापस कर रहा है।'
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.