फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Viral Video:Jawan sings about pain at border

सेना के जवान ने गाते हुए बताया अपना दुख, Viral हो गया वीडियो

Tue, 17 Jan 2017 02:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 17 Jan 2017 02:08 PM IST
विज्ञापन
Viral Video:Jawan sings about pain at border
Sikh Jawan

सेना के सिख सैनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ये वीडियो सैनिक ने सोशल मीडिया पर सेनाध्यक्ष जनरल बिपिन रावत की कड़ी चेतावनी के बाद पोस्ट किया है। गौरतलब है कि एक के बाद एक सेना के जवान सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर रहे हैं।

विज्ञापन


इस वीडियो में एक सिख सैनिक ने गाकर बताया है कि बॉर्डर पर सैनिक किस तरह की जिंदगी जीते हैं। पंजाबी गाने वाले इस वीडियो में सिख जवान गा रहा है कि जवान 10-10 महीने तक बिना किसी छुट्टी के लगातार सीमा पर पहरा दे रहे हैं। इसके अलावा जवान को कहते सुना जा सकता है कि नेता जहां फाइव स्टार होटल में लंच और डिनर करते हैं, वहीं सैनिक रोटी और अचार खाने को मजबूर हैं।  
विज्ञापन


वीडियो में दिख रहा है कि उसके साथी उसके गाने पर तालियां बजा रहे हैं। सैनिक का दर्द यहीं तक नहीं रुका, उसने गीत में ही कहा कि जिस युवती से उसकी शादी हुई है वो परेशान है, वह समझ नहीं पा रही है कि वो शादीशुदा है या बिना शादी के।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दो दिन पहले ही सेनाध्यक्ष ने सख्त चेतावनी देते हुए सैनिकों से कहा था कि वो अपनी शिकायतों के लिए मुझसे सीधे संपर्क करें। उन्होंने यह भी कहा था कि किसी भी जवान ने अगर सोशल मीडिया पर शिकायती वीडियो पोस्ट किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed