फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   viral letter of Manohar parrikar repentance and introspection is hoax and mischievous

मनोहर परिकर का वायरल लेटर है झूठा, सीएम ने कहा- अफवाहों पर ना करें विश्वास

Mon, 26 Mar 2018 11:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पणजी Updated Mon, 26 Mar 2018 11:13 AM IST
विज्ञापन
viral letter of Manohar parrikar repentance and introspection is hoax and mischievous

गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर जो सोमवार से अपने ट्रीटमेंट का दूसरा चरण शुरू करने वाले हैं, उनके नाम से सोशल मीडिया पर एक पत्र काफी वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि यह पत्र खुद बीमार सीएम ने लिखा है। पत्र में पश्चाताप और कथित आत्मनिरीक्षण की बात कही गई है। इस मामले पर मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) का कहना है कि यह प्रामाणिक नहीं है और शरारत वाला काम है।

विज्ञापन


रविवार को सीएम ऑफिस ने एक बयान में कहा- यह देखा गया है कि सोशल मीडिया पर काफी सारे मैसेज छाए हुए हैं। जिसे सीएम द्वारा लिखा माना जा रहा है। इस तरह के सभी मैसेज प्रामाणिक नहीं हैं और शरारत भरे हैं। सीएम द्वारा दिया गया संदेश सीधे या फिर उनके वेरिफाईड सोशल मीडिया हैंडल के जरिए ही दिया जाएगा। यह पत्र जो कि झूठी अफवाह है उसे एपल के सह-संस्थापक की 2011 में हुई मौत के बाद बनाया गया था। जिसमें चिंतनशील और पश्चाताप वाली बातें लिखी हैं। खुद सीएम ने लोगों से इस तरह की अफवाहों का शिकार ना होने की बात कही है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य को बहुत अच्छा बताते हुए राज्य विधान सभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत ने कहा कि पर्रिकर का तीन दिनों तक ट्रीटमेंट होगा और उसके दो हफ्ते बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। जिसके बाद वह वापस गोवा लौट आएंगे। रविवार को सीएमओ गोवा फेसबुक पेज से रविवार को परिकर के स्वास्थ्य से संबंधित अफवाहों को खारिज किया गया था। इसमें कहा गया था कि बहुत से शरारती मैसेज सोशल मीडिया पर चल रहे हैं जिसे मुख्यमंत्री द्वारा लिखा बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोहर परिकर को 15 फरवरी को मुंबई के लीलावती अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उन्हें न्यूयॉर्क स्वास्थ्य सुविधा में शिफ्ट किया गया था। जहां उनके एडवांस स्टेज के पैनक्रियाटिक कैंसर का इलाज चल रहा है। वहीं सीएमओ का कहना है कि पर्रिकर को हल्के अग्नाशयकोप (माइल्ड पैनक्रियाटिक) से पीड़ित हैं और वह इलाज में सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed