{"_id":"6436ecaed7aead063b0b47e7","slug":"violence-in-odisha-sambalpur-in-hanuman-janmotsava-rally-10-cops-injured-latest-news-update-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Odisha: संबलपुर में धार्मिक आयोजन से पहले निकाली गई रैली में हिंसा, 10 पुलिसकर्मी घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Odisha: संबलपुर में धार्मिक आयोजन से पहले निकाली गई रैली में हिंसा, 10 पुलिसकर्मी घायल
Wed, 12 Apr 2023 11:08 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, भुवनेश्वर
पीटीआई, भुवनेश्वर
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 11:08 PM IST
सार
शहर के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। संबलपुर शहर के सभी छह थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दो से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन
Police
- फोटो : Social Media
विस्तार
ओडिशा के संबलपुर शहर में हनुमान जन्मोत्सव से पहले मोटरसाइकिल रैली के दौरान बुधवार को हुई हिंसा भड़क गई। इस दौरान कम से कम 10 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह त्योहार ओडिशा में महा विशुवा संक्रांति पर मनाया जाता है, जो इस साल 14 अप्रैल को होगी।
विज्ञापन
रैली पर पत्थर फेंके गए
हिंसा के दौरान एक अस्थायी दुकान और कई दोपहिया वाहनों में आग लगा दी गई, जबकि कई कारों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, हिंसा तब भड़की जब लगभग रैली पर पत्थर फेंके गए। शहर के धनुपल्ली थानाक्षेत्र अंतर्गत भूदापाड़ा और सुनापली से गुजरने के दौरान यह घटना हुई। रैली में करीब 1000 मोटरसाइकिलें शामिल हुई थीं।
विज्ञापन
वजह अब तक पता नहीं
हालांकि, अधिकारी ने कहा कि हिंसा के सही कारण का पता जांच के बाद चलेगा। एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और दो निरीक्षकों सहित सभी घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल ले जाया गया। अतिरिक्त एसपी तपन के. मोहंती ने बताया कि घटना में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घायलों में एक महिला सिपाही भी शामिल है। शहर के संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त बल की तैनाती की गई है। संबलपुर शहर के सभी छह थाना क्षेत्रों में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। दो से अधिक लोगों को इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन