फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Violence broke out in Meghalaya after the election results were released

Meghalaya: चुनाव नतीजे जारी होने के बाद भड़की हिंसा, कई इलाकों में लगाया गया कर्फ्यू

Fri, 03 Mar 2023 11:12 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेघालय Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 03 Mar 2023 11:12 PM IST
सार

अधिकारियों ने बताया, हिंसा के बाद शुक्रवार को ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स के मईरंग निर्वाचन क्षेत्र, शेल्ला और वेस्ट जयंतिया हिल्स के मोवकैव में धारा 144 लागू की गई है।

विज्ञापन
Violence broke out in Meghalaya after the election results were released
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेघालय में चुनाव नतीजे जारी होने के बाद गुरुवार को हिंसा भड़क गई। कम से कम तीन विधानसभा क्षेत्रों में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया, हिंसा के बाद शुक्रवार को ईस्टर्न वेस्ट खासी हिल्स के मईरंग निर्वाचन क्षेत्र, शेल्ला और वेस्ट जयंतिया हिल्स के मोवकैव में धारा 144 लागू की गई है। अधिकारियों ने बताया, अगले आदेश तक शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक रात के कर्फ्यू की घोषणा की गई है। इस दौरान मवासावा, सांगशोंग, उमविचसुप और मैरांग मिशन में सभी सरकारी कार्यालयों के पास पांच से ज्यादा इकट्ठा होने पर रोक लगा दी गई है। 
विज्ञापन


कई वाहनों में लगा दी गई थी आग 
जानकारी के मुताबिक, मईरंग विधानसभा क्षेत्र के चुनाव परिणामों पर कांग्रेस समर्थकों ने असंतोष जताया। उन्होंने डीसी कार्यालय का घेराव किया, जिसके बाद हिंसा भड़ गई। डीसी कार्यालय परिसर में खड़े कई वाहनों में आग लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया, कल रात हिंसक भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान घटना स्थल से रहस्यमय स्थिति में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ। इसी तरह सोहरा में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के समर्थकों ने शेल्ला विधानसभा क्षेत्र के परिणामों से निराश होने के बाद एसडीओ के कार्यालय पर पथराव किया। वेस्ट जयंतिया हिल्स के मोवकैव में भी दो गुटों में हुई झड़प के मद्देनजर सहसनियांग गांव में कर्फ्यू लगा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed