फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vinesh Phogat: whole country is with wrestler said you are champion and will definitely come back

Vinesh Phogat: विनेश फोगाट के साथ पूरा देश, कहा- आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे

Thu, 08 Aug 2024 04:33 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 08 Aug 2024 04:33 PM IST
सार

विनेश को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। सभी उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे।

विज्ञापन
Vinesh Phogat: whole country is with wrestler said you are champion and will definitely come back
विनेश फोगाट - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक मुकाबले से पहले अयोग्य ठहराए जाने के बाद संन्यास का एलान कर दिया। उन्होंने अपनी मां को संबोधित एक भावुक संदेश में कुश्ती को अलविदा कहने की घोषणा की। विनेश को बुधवार को महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के फाइनल से पहले 100 ग्राम अधिक वजन होने के कारण अयोग्य ठहराया गया था। 
विज्ञापन


अपनी मां प्रेमलता को संबोधित करते हुए 29 वर्षीय विनेश ने लिखा, 'मां, कुश्ती मेरे से जीत गई, मैं हार गई। माफ करना। आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके। इससे ज्यादा ताकत नहीं रही अब। अलविदा कुश्ती 2001-2024। मैं आप सभी की हमेशा ऋणी रहूंगी। मुझे माफ कर दीजिए।' विनेश को अयोग्य करार दिए जाने के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग उनके साथ खड़े होने की बात कह रहे हैं। सभी उनका हौंसला बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि आप चैंपियन हो और जरूर वापसी करोगे।' आइए पढ़ते हैं किसने और क्या-क्या कहा...
विज्ञापन
  • ओमप्रकाश: आप पर गर्व है विनेश। तुम देश के लिए कल भी चेम्पियन थी और आज भी चेम्पियन हो। जय हिन्द... 
  • मनोज श्रीवास्तव: 100 ग्राम वजन तो खाने पीने से भी बढ़ जाता है, जब प्रतियोगिता शुरू हुई तब तो ठीक ही था, उसी को मापदंड मानना चाहिए। भारत सरकार को वीनेश फोगाट का पक्ष मजबूती से रखना चाहिए और विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • विक्रम सिंह राजपूत: "विनेश, देश कह रहा है... खूब लड़ी मर्दानी वो तो, भारत की बिटिया रानी है" बहन आप चैम्पियन हो और हमेशा चैम्पियन ही रहोंगी , आप मेडल की मोहताज नहीं है। हम सब देशवासियों के लिए आप चैम्पियन ही है और हमेशा रहेंगे।
  • सुजीत राय: विजेता कभी निराश नही होता। वो जीतता है या सीखता है। हम सब एक देश के रूप में आपके साथ है चैंपियन।
  • मौर्या संदीप कुमार: रुकना नहीं, दबना नहीं, किसी के आगे झुकना नहीं... अभी आगे हैं और मुश्किलें किसी से तुम डरना नहीं... विनेश... तुम केवल एक स्त्री नहीं, तुम भारत की शान हो, तुम आन हो तुम बान हो, तुम हम भारतीयों की अभिमान हो, तुम भारत मां की मान हो, तुम वीरपुत्री भारत मां की संतान हो....
  • अशोक भंडारी: वीनेश की हार भी जीत से बढ़ कर है, मेडल भले न मिला लेकिन तीन तीन को हराने का कीर्तिमान स्थापित कर वीनेश ने सारे देश का प्यार , सद्भावना, आशीर्वाद व अब सहानुभूति भी प्राप्त की है। जो होना था हो गया , मेरा स्पष्ट मत है कि वीनेश की स्वदेश वापसी पर वीजेता जैसा स्वागत हो , सरकार धन राशि व पद्म अलंकरण से सम्मानित करें। इतिहास मे नाम तो वीनेश दर्ज करा ही चुकी है। अंत में ब्रजभूषण सिंह का खोटा सिक्का सारे देश का चमचमाता सोने का सीक्का ( गोल्ड काईन) तो बन ही गया है। शाबाश विनेश, स्तब्ध देश का भावुक स्नेहील मेडल आपको समर्पित है ।
  • अनुज शर्मा:  मेहनत और प्रयास सराहनीय था। शुभकामनाएं...
  • सोफियान अहमद: आप चैंपियन हो। आप सच्ची भारतीय हो।
  • दीपक कुमार: आप चैंपियन हो।
  • प्रज्ञा: "चैंपियन हो, चैंपियन की तरह करियर खत्म करो, ये कायरो का काम है। नाविक की परीक्षा तूफानों में ही होती है।
  • राजेश शर्मा: आप महान खिलाडी हैं और केवल एक ही परीक्षा से प्रदर्शन का आंकलन नहीं किया जा सकता है। आपके प्रदर्शन में कोई कमी नहीं रही। ये दुर्भाग्य मात्र था। अभी आगे आपको गोल्ड मेडल जीतने के अवसर मिलेंगे। आपसे प्रार्थना है कि खेलती रहें। आपकी हताशा में पूरा देश आपके साथ है। विश्वास है कि आप शीघ्र ही मैदान में आकर पुन: संघर्ष करेंगी।
  • धीरज दुबे: विनेश आप हारी नहीं हराया गया है। हमारे लिए सदैव आप विजेता ही रहेंगी। आप भारत की बेटी के साथ-साथ भारत का अभिमान भी हो।  
  • रवि भान सिंह: भारत और आपकी किस्मत ही खराब थी। संन्यास नहीं लेना था। 
  • प्रकाश केसरी: संपूर्ण भारतवर्ष आपको सादर प्रणाम करता है।
  • चंद्र भाल अग्रवाल: विनेश तुम निराश न हों और न ही संन्यास ले।
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed