{"_id":"57afa28b4f1c1b3e28ee47c0","slug":"villages-in-varansi-to-become-wifi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटैक होगा मोदी का संसदीय क्षेत्र, हर गांव में वाई-फाई","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
हाईटैक होगा मोदी का संसदीय क्षेत्र, हर गांव में वाई-फाई
ब्यूरो/ अमर उजाला, वाराण्ासी
Updated Sun, 14 Aug 2016 09:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र के सभी गांव आने वाले समय में वाई-फाई होंगे। यहां की सभी 760 ग्राम पंचायतों में वाई-फाई हॉट स्पॉट सेवा मुहैया कराने की योजना बीएसएनएल ने तैयार की है। शनिवार को पीएम के सांसद आदर्श ग्राम जयापुर और नागेपुर में वाई-फाई का शुभारंभ करते हुए यह जानकारी केंद्रीय संचार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मनोज सिन्हा ने दी।
विज्ञापन
इस मौके पर डीरेका प्रेक्षागृह में सिन्हा ने ‘लैंडलाइन से हर रविवार मुफ्त बात’ सहित बीएसएनएल की कई नई सेवाओं का भी उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि पीएम के ‘डिजिटल इंडिया’ अभियान के तहत ये कदम उठाए गए हैं। ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं मुहैया कराने के लिए बीएसएनएल अपने सभी संचार उपकेंद्रों को हाईटेक करेगा।
विज्ञापन
अधिक से अधिक लोग बीएसएनएल की लैंडलाइन सेवाओं का लाभ लें, इसके लिए हर रविवार 24 घंटे किसी भी मोबाइल या लैंडलाइन पर मुफ्त बात करने की सुविधा शुरू की गई है। इसके अलावा, 49 रुपये प्रतिमाह की दर से कनेक्शन दिया जाएगा। उपभोक्ता लैंडलाइन का भी प्री पेड कनेक्शन ले सकेंगे।
विज्ञापन
विभागीय पोर्टल पर आसानी से इसे रिचार्ज कराया जा सकेगा। कॉल ड्राप की समस्या पर कहा कि इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। नेटवर्क संबंधी गड़बड़ियां दुरुस्त करने के लिए दूरभाष केंद्रों को हाईटेक करने के साथ नए बीटीएस टॉवर लगाने, ऑप्टिकल फाइवर बिछाने का काम शुरू हो गया है। दो साल में 25 हजार बीटीएस टॉवर लगाने का लक्ष्य है। साल के अंत तक इनमें से 21 हजार लग जाएंगे। इस दौरान मंत्री ने जयापुर, नागेपुर के ग्रामीणों से वीडियोकांफ्रेंसिंग के जरिये बातचीत की।