फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Villagers boycott the 150 people after taking a horse ride by the Scheduled Caste Groom in gujarat

अनुसूचित जाति के दूल्हे ने घोड़ी पर निकाली बारात, ग्रामीणों ने 150 लोगों का बहिष्कार किया

Fri, 10 May 2019 10:55 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेसाणा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेसाणा Published by: आसिम खान Updated Fri, 10 May 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
Villagers boycott the 150 people after taking a horse ride by the Scheduled Caste Groom in gujarat
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गुजरात के एक गांव में अनुसूचित जाति के 150 व्यक्तियों के बहिष्कार का मामला सामने आया है। गुजरात के महेसाणा जिले के ल्होर गांव में अनुसूचित जाति के दूल्हे ने घोड़ी पर सवारी निकाली जिससे गांव के सवर्ण भड़क गए। गुस्साए सवर्णों ने अनुसूचित जाति के 150 लोगों के बहिष्कार करने का फैसला कर दिया। ग्रामीणों ने बहिष्कृत किए गए लोगों के साथ संबंध रखने वाले लोगों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूलने का भी एलान किया। 

विज्ञापन


मामला सामने आने के बाद पुलिस ने गांव के सरपंच को गिरफ्तार कर लिया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। महेसाणा डीएसपी मंजीता वंजारा ने बताया कि 7 मई को अनुसूचित जाति के एक व्यक्ति की शादी थी। धूमधाम से बारात निकाली गई। अगले दिन ग्रामीणों ने विरोध दर्ज करवाते हुए अप्रत्यक्ष रूप से धमकाया कि गांव में दूल्हे की सवारी अपनी मर्यादा में रहते हुए निकालो।
विज्ञापन


शाम को ग्राम वासियों ने अनुसूचित जाति के लोगों को रोजमर्रा की जरूरी चीज-वस्तुएं नहीं देने का फैसला किया। इतना ही नहीं अनुसूचित जाति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने वाले व्यक्ति से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूले जाने की घोषणा कर दी। मामला सामने आने  पर पुलिस ने दलित परिवारों से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने सरपंच को गिरफ्तार कर लिया। अन्य चार लोगों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूल्हे ने बताया कि घुड़सवारी निकालने के मामले को लेकर गांव के सवर्णों ने बैठक की। अनुसूचित जाति के लोगों को अनाज-पानी नहीं देने का निर्णय करते हुए हम लोगों का बहिष्कार कर दिया गया। सुबह से चाय के लिए और बच्चों को पीने के लिए दूध की थैली भी नसीब नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed