Six Seater E Bike: गांव के बालक ने बनाई 'छह सवारी बाइक', आनंद महिंद्रा को भी आई पसंद, वीडियो वायरल
यह बाइक बिजली से चलने वाली है। मात्र 8-10 रुपये के चार्जिंग खर्च में यह 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस जुगाड़ ई बाइक में एक कार जितनी सवारियां बैठ सकती हैं। सोशल मीडिया में इस बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीयों की प्रतिभा की दाद पूरी दुनिया दे रही है। इसी प्रतिभा के दम पर गांव के एक बालक ने छह सवारी वाली बाइक (Six E Seater Bike) तैयार कर ली है। इस जुगाड़ बाइक को दौड़ाते हुए उसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने भी गांव के इस लड़के की तारीफ करते हुए वीडियो को री-ट्वीट किया है।
यह बाइक बिजली से चलने वाली है। मात्र 8-10 रुपये के चार्जिंग खर्च में यह 150 किलोमीटर तक का सफर कर सकती है। इस जुगाड़ ई बाइक में एक कार जितनी सवारियां बैठ सकती हैं। सोशल मीडिया में इस बाइक का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में इस बाइक पर छह लोग बैठे दिखाए गए हैं।
वैश्विक पहचान बन सकती है यह बाइक : आनंद महिंद्रा
वाहन उद्योग के अग्रणी उद्योगति आनंद महिंद्रा ने भी गांव के बालक की प्रतिभा की खूब तारीफ की है। वीडियो शेयर करते हुए आनंद महिंद्रा ने लिखा, 'इतने कम डिजाइन इनपुट्स के साथ ये 'बाइक' वैश्विक पहचान बना सकती है। मैं हमेशा से ग्रामीण परिवहन के इनोवेशन से प्रभावित होता हूं। आवश्यकता आविष्कार की जननी है।'
महिंदा ने यह वीडियो अपनी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा लि. के मुख्य वाहन डिजाइन प्रताप बोस को खासतौर से अवलोकन के लिए टैग किया है। महिंद्रा के अलावा कई अन्य लोगों ने भी यह वीडियो साझा किया है। सभी को यह जुगाड़ की बाइक पसंद आ रही है।
With just small design inputs, (cylindrical sections for the chassis @BosePratap ?) this device could find global application. As a tour ‘bus’ in crowded European tourist centres? I’m always impressed by rural transport innovations, where necessity is the mother of invention. pic.twitter.com/yoibxXa8mx
— anand mahindra (@anandmahindra) December 1, 2022
इसे बनाने वाले लड़के ने बताया कि इस जुगाड़ की बाइक की लागत 10 से 12 हजार रुपये आई है। एक ड्राइवर समेत इसमें कुल छह लोग सवार हो सकते हैं।