फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vikrant fund case: HC grants interim protection from arrest to BJP leader Kirit Somaiya

किरीट सोमैया को राहत : आईएनएस विक्रांत मामले में हाईकोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा, पूछताछ में सहयोग का निर्देश

Wed, 13 Apr 2022 02:59 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 13 Apr 2022 02:59 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सोमैया को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाए। कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर दो सप्ताह बाद 28 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन
Vikrant fund case: HC grants interim protection from arrest to BJP leader Kirit Somaiya
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने महाराष्ट्र के भाजपा नेता व पूर्व सांसद किरीट सोमैया को आज गिरफ्तारी से अंतरिम राहत प्रदान कर दी। आईएनएस विक्रांत से जुड़े धोखाधड़ी मामले में हाईकोर्ट ने उन्हें यह राहत दी गई है। इसके साथ ही हाईकोर्ट ने उन्हें चार दिन तक पूछताछ में सहयोग करने का निर्देश भी दिया है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट ने यह भी कहा कि यदि सोमैया को गिरफ्तार किया जाता है तो उन्हें 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा किया जाए। कोर्ट उनकी अग्रिम जमानत अर्जी पर दो सप्ताह बाद 28 अप्रैल को सुनवाई करेगी। 

विज्ञापन

18 अप्रैल से पूछताछ के लिए पेश हों
बॉम्बे हाईकोर्ट की जस्टिस अनुजा प्रभुदेसाई ने सोमैया को निर्देश दिया कि वे 18 अप्रैल अगले चार दिन तक मामले की जांच करने वाले मुंबई पुलिस के अधिकारी के समक्ष सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक पूछताछ के लिए पेश हों। सोमैया को यह अंतरिम राहत देने के साथ ही हाईकोर्ट ने कहा कि वह उनकी अग्रिम जमानत की अर्जी पर 28 अप्रैल को आगे सुनवाई करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता सोमैया व उनके पुत्र नील सोमैया के खिलाफ 6 अप्रैल को ट्रॉम्बे पुलिस थाने में एक पूर्व सैन्यकर्मी की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। सैन्यकर्मी ने दावा किया है कि किरीट सोमैया ने वर्ष 2013 नौसेना के युद्धपोत आईएनएस विक्रांत के संरक्षण के लिए 57 करोड़ रुपये चंदा जुटाया था। यह राशि आरंभिक योजना के अनुसार राजभवन के कोष में जमा नहीं कराई गई। 
बहुप्रचारित राजनीतिक मामला, 57 करोड़ का आंकड़ा कहां से आया?
सोमैया के वकील अशोक मुंदरगी ने बुधवार को हाईकोर्ट में सुनवाई में कहा कि यह राजनीतिक रूप से बहुप्रचारित मामला है। आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए पूर्व में कई अभियान चलाए गए थे। सोमैया ने भी मुंबई में चर्चगेट स्टेशन के पास चंदा अभियान चलाया था। दिसंबर 2013 को इस अभियान में चर्चगेट के पास 11,224 रुपये चंदा जुटाया गया था। कोई नहीं जानता कि 57 करोड़ रुपये का आंकड़ा कहां से आया। 

11 हजार के चंदे का क्या हुआ : हाईकोर्ट
जब कोर्ट ने यह पूछा कि क्या सोमैया जानते हैं कि 11 हजार रुपये के चंदे का क्या हुआ था? इस पर वकील ने कहा कि उन्हें कुछ पता नहीं है। मुंदरगी ने कहा कि हमारे द्वारा जुटाई गई इस राशि को लेकर राज्यपाल को पत्र भेजा गया था, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं आया। यह पैसा किसी पार्टी कार्यकर्ता के पास या कहीं जमा होगा।

पुलिस सोमैया व शिकायकर्ता दोनों से पूछताछ करेगी
इस पर पुलिस की ओर से पेश हुए वकील शिरिष गुप्ते ने हाईकोर्ट से कहा कि केस की जांच चल रही है। पुलिस सोमैया व शिकायकर्ता दोनों से पूछताछ करना चाहती है। हमें सोमैया की हिरासत चाहिए, वह कहां हैं, यह हमें पता नहीं चल रहा है। उन्हें सीआरपीसी की धारा 41 ए के तहत पूछताछ के लिए पेश होने का समन भेजा गया है। यह समन उन्हें सौंपा नहीं जा सका, इसलिए उनके घर पर चस्पा किया गया है। 
इस पर मुंदरगी ने कहा कि भाजपा नेता जांच में सहयोग करना चाहते हैं। वह मुंबई से बाहर चले गए हैं, क्योंकि उन्हें कोर्ट जाने का अवसर दिए बगैर गिरफ्तार किए जाने की आशंका थी। 


अस्पष्ट व न्यूज रिपोर्ट पर आधारित हैं आरोप
दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमैया को राहत प्रदान करते हुए हाईकोर्ट ने इस बात पर संज्ञान लिया कि एफआईआर में लगाए गए आरोप अस्पष्ट व मुख्य रूप से न्यूज रिपोर्ट पर आधारित हैं। कोर्ट ने कहा कि दुर्भाग्य से 2013 से 2022 तक इस मामले में कुछ नहीं किया गया, कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई। इन बातों को देखते हुए यह अंतरिम राहत प्रदान करने का उपयुक्त केस है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed