{"_id":"6386ba5c0072292dbb1bf8b0","slug":"vikram-s-kirloskar-vice-chairman-of-toyota-kirloskar-motor-passed-away-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विक्रम किर्लोस्कर: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन का निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विक्रम किर्लोस्कर: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के वाइस चेयरमैन का निधन, 64 की उम्र में ली अंतिम सांस
Wed, 30 Nov 2022 09:43 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 30 Nov 2022 09:43 AM IST
सार
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, विक्रम एस किर्लोस्कर का अंतिम संस्कार आज बुधवार को बेंगलुरू केहेब्बल श्मशान घाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विक्रम एस किर्लोस्कर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के उपाध्यक्ष विक्रम एस किर्लोस्कर का निधन हो गया है। वह 64 वर्ष के थे। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हो गया।
विज्ञापन
आज (बुधवार) को बेंगलुरू केहेब्बल श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार दोपहर एक बजे किया जाएगा। विक्रम किर्लोस्कर के परिवार में उनकी पत्नी गीतांजलि और बेटी मानसी किर्लोस्कर हैं। कंपनी की ओर से जारी की गई आधिकारिक सूचना के में कहा गया कि वाइस चेयरमैन विक्रम एस किर्लोस्कर का असामयिक निधन हो गया। यह सूचना देते हुए हमें बेहद दुख हो रहा है। दुख की इस घड़ी में हम सभी से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें।
विज्ञापन
बायोकॉन की एक्सक्युटिव चेयरपर्सन किरण मजूमदार ने इस मौके पर कहा, विक्रम के चौंकाने वाले निधन से वह टूट गई हैं। वह एक ऐसे प्यारे और सच्चे मित्र थे, जिन्हें मैं बहुत याद करूंगी। मैं उनकी पत्नी गीतांजलि व बेटी मानसी और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं।
विज्ञापन