फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Rupani slammed Hardik Patel for spreading rumuors about his resignation

'कांग्रेस के इशारों पर सीएम विजय रुपाणी के इस्तीफे की खबर फैला रहे हैं हार्दिक पटेल'

Fri, 15 Jun 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर Updated Fri, 15 Jun 2018 09:00 AM IST
विज्ञापन
Vijay Rupani slammed Hardik Patel for spreading rumuors about his resignation
हार्दिक पटेल-विजय रुपाणी

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी को लेकर पाटीदार आंदोलन के नेता हार्दिक पटेल ने बड़ा दावा किया है। हार्दिक पटेल ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। पटेल ने दावा किया है कि जिस तरह आनंदीबेन पटेल से इस्तीफा मांगा गया, ठीक उसी तरह से विजय रुपाणी से बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस्तीफा मांगा गया है। आने वाले 10 दिनों में उनका इस्तीफा मंजूर कर लिया जाएगा। मेरा मानना है कि क्षत्रिय या पाटीदार समुदाय से किसी शख्स को अगला मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन


हार्दिक के दावों पर पलटवार करते हुए रुपाणी ने कहा कि पटेल उनके इस्तीफे को लेकर झूठ फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पाटीदार नेता चर्चा में बने रहने के लिए झूठ बोल रहे हैं। पत्रकारों से बात करते हुए रुपाणी ने कहा, 'मीडिया की नजरों में बने रहने के लिए हार्दिक ने इस तरह का झूठ बोलना शुरू कर दिया है। मुझे यह नहीं मालूम है कि उन्हें संवैधानिक नियमों की जानकारी है या नहीं  क्योंकि कोई मुख्यमंत्री कैबिनेट में इस्तीफा नहीं देता है। सीएम को राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा देना होता है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'इस तरह के झूठ कांग्रेस द्वारा हार्दिक जैसे अपने एजेंटों के जरिए फैलाए जा रहे हैं ताकि सरकार को अस्थिर किया जा सके। मैंने इस्तीफा नहीं दिया है और ना ही इसका कोई सवाल है। जनता ने हमें पांच सालों तक अपनी सेवा करने का मौका दिया है। हम इस काम को पूरी ऊर्जा के साथ करेंगे।' उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा, 'कांग्रेस और उसके एजेंट लगातार इस तरह के झूठ फैलाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन सरकार में बदलाव का कोई सवाल ही नहीं उठता है। हमारी सरकार और पार्टी आपसी तालमेल से काम कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed