फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay mallya summoned by special pmla court under anti money laundering act

माल्या 27 अगस्त को हाजिर नहीं हुआ तो 125 अरब की संपत्ति होगी जब्त, समन जारी

Sun, 01 Jul 2018 05:18 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Sun, 01 Jul 2018 05:18 AM IST
विज्ञापन
Vijay mallya summoned by special pmla court under anti money laundering act
- फोटो : PTI

शराब कारोबारी विजय माल्या को 27 अगस्त को एंटी मनी लॉड्रिंग विशेष अदालत में पेश होने का समन जारी किया गया है। अगर वह तय तिथि को हाजिर नहीं होता है तो भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत उसे भगोड़ा घोषित कर दिया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा उसकी 125 अरब रुपये की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी। उस पर विभिन्न बैंकों का 9000 करोड़ रुपये बकाया हैं।

विज्ञापन


बता दें कि 27 मई को जारी भगोड़ा आर्थिक अपराधी अध्यादेश के तहत कानून का पालन कराने वाली एजेंसियों को विदेश फरार हो चुके बैंक डिफॉल्टरों और बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वालों की संपत्ति जब्त करने का अधिकार दिया गया है। भारतीय अदालतों को धता बताते हुए विदेश में शरण लेने वालों को ऐसा करने से रोकने के लिए यह अध्यादेश लाया गया है।
विज्ञापन


मार्च, 2016 में देश से फरार होने वाला माल्या इस समय लंदन में रह रहा है और उसे वहां से वापस लाने के लिए लंदन की अदालत में मुकदमा चल रहा है। इसके अलावा जांच एजेंसियों की तरफ से विभिन्न मामलों में पेश होने के लिए उसे कई बार समन जारी किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकंजा कसा तो कर्ज वापसी की याद आई

Vijay mallya summoned by special pmla court under anti money laundering act
खुद पर कानून की पकड़ मजबूत होते देख बीते 26 जून को माल्या ने कहा था कि उसने कर्ज चुकाने की हर संभव कोशिश की। अब भी वह कर्ज चुकाने का प्रयास जारी रखेगा। उसके मुताबिक, उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली को कर्ज के मामले में अपना पक्ष रखने के लिए 15 अप्रैल, 2016 को पत्र लिखा था, लेकिन दोनों की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। 

ईडी के आरोप पर दी सफाई

ईडी द्वारा उसकी कर्ज चुकाने की कोशिश को अपराध की स्वीकारोक्ति के एवज में रियायत हासिल करने का प्रयास करार दिए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया में माल्या ने कहा है कि वह चाहता है कि ईडी के अधिकारी यही बात अदालत के सामने कहें। 

उधर, ईडी का कहना है कि कर्ज चुकाने के एवज में वह अपनी परिसंपत्तियां बेचने की अनुमति चाहता है, लेकिन भारत में ऐसा नहीं होगा। माल्या ने दावा किया है कि उसने कर्नाटक हाईकोर्ट में 22 जून को याचिका दायर कर अपनी 139 अरब रुपये की संपत्ति बेचने की इजाज मांगी है।

आखिरकार नीलाम हुआ लक्जरी जेट

माल्या का लक्जरी जेट (एयरबस ए319-133सी वीटी-वीजेएम एमएसएन 2650) विमान तीन बार की विफल कोशिशों के बाद चौथी बार में नीलाम हो गया।

अमेरिकी कंपनी एविएशन मैनेजमेंट सेल्स ने उसके लिए सबसे ज्यादा 50.5 लाख डॉलर (लगभग 24.8 करोड़ रुपये) की बोली लगाई। बांबे हाईकोर्ट से मंजूरी मिलने के बाद वह विमान अमेरिकी कंपनी का हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed