{"_id":"573858664f1c1bd918ac7000","slug":"vijay-mallya-s-goa-villa-is-now-under-bouncers","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या के विला पर बाउंसर्स का 'कब्जा', स्टाफ को दिखाया बाहर का रास्ता","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
माल्या के विला पर बाउंसर्स का 'कब्जा', स्टाफ को दिखाया बाहर का रास्ता
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 15 May 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
माल्या के विला पर तैनात बाउंसर्स
- फोटो : Indian Express
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों के 9,000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की रकम दबाने वाले विजय माल्या के गोवा के बंगले पर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड का कब्जा हो गया है। इस बंगले पर सरफेसी कानून के तहत कब्जा लिया गया है। प्राप्त खबरों के अनुसार एसबीआई कैप ने नार्थ गोवा के कलेक्टर से माल्या के बंगले, किंगफिशर विला पर कब्जे की अनुमति मांगी थी। इसके लिए अनुमति बीते बुधवार को ही मिल गई थी। बता दें कि माल्या के इस विला को संभालने के लिए 50 लोगों का स्टाफ था और उनकी जगह 44 बाउंसर्स तैनात कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
शुक्रवार को इसके 12 अधिकारियों ने बंगले पर जाकर कब्जा लिया और इसके बाहर एसबीआई कैप ट्रस्टी कंपनी का होर्डिंग लगा दिया। इससे पहले भारतीय स्टेट बैंक ने मुंबई स्थित किंगफिशर एयरलाइंस के मुख्यालय का भी कब्जा लिया है। हालांकि इसे नीलाम करने की कोशिश कामयाब नहीं हुई क्योंकि बैंक ने इसकी रिजर्व प्राइस 150 करोड़ रुपये रखी थी। इतनी ऊंची रिजर्व प्राइस पर कोई बोली लगाने को तैयार नहीं हुआ। माल्या के गोवा वाले बंगले की कीमत 90 करोड़ रुपये के आसपास बतायी जा रही है।
विज्ञापन
(फोटो - Indian Express)
स्टेट बैंक ने विजय माल्या और उनकी कंपनी यूनाइटेड ब्रेवरीज को पहले ही विलफुल डिफाल्टर घोषित कर दिया है। बैंक की नजर माल्या के मुंबई और बंगलूरू स्थित आलीशान बंगलों पर भी है। इनमें सबसे मशहूर और महंगा गोवा का किंगफिशर विला है। भारतीय स्टेट बैंक के प्रवक्ता से अमर उजाला ने इस खबर पर प्रतिक्रिया जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने यह कहते हुए जानकारी देने से इनकार कर दिया कि बैंक किसी एक ग्राहक से संबंधित मामले पर प्रतिक्रिया नहीं देता।
विज्ञापन