फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya Flew Jet First Class to London with 7 Heavy Bags.

7 भारी बैग के साथ जेट की फर्स्ट क्लास फ्लाइट से लंदन भागे माल्या

Fri, 11 Mar 2016 02:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 02:16 PM IST
सार

  • विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है।
  • जिस समय माल्या लंदन रवाना हुए उनके साथ एक महिला भी थी।  उनके पास सात बड़े बैग थे।
  • उत्तरी लंदन के हर्टफोर्डशायर में माल्या का एक लग्जरी निवास है, जहां उनके रुकने की संभावना है।

विज्ञापन
Vijay Mallya Flew Jet First Class to London with 7 Heavy Bags.
- फोटो : PTI

विस्तार

कारोबारी विजय माल्या पर भारतीय बैंकों का 9 हजार करोड़ से ज्यादा बकाया है। उन्हें उम्मीद थी कि माल्या उनके पैसे लौटाएंगे लेकिन ऐसा करने से पहले ही माल्या देश छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


माल्या ने 2 मार्च को दिन में करीब 1.30 बजे जेट एयरवेज की दिल्ली-लंदन फ्लाइट पकड़ी और देश से बाहर चले गए। एक बड़े सरकारी अधिकारी के मुताबिक फ्लाइट नंबर 9डब्ल्यू 122 से माल्या लंदन रवाना हो गए।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिस समय माल्या लंदन रवाना हुए उनके साथ एक महिला भी थी। वह भी माल्या के साथ प्रथम श्रेणी की फ्लाइट से लंदन गई। इस दौरान माल्या खाली हाथ नहीं थे बल्कि उनके पास बहुत सारा सामान था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक माल्या के पास सात बड़े बैग थे। माल्या और उनकी महिला मित्र को फर्स्ट क्लास फ्लाइट के दौरान दूसरे यात्रियों की तरह ही सुविधाएं दी गई।

माल्या दो मार्च को लंदन रवाना हुए

Vijay Mallya Flew Jet First Class to London with 7 Heavy Bags.
बताया जा रहा है कि उत्तरी लंदन के हर्टफोर्डशायर में माल्या का एक लग्जरी निवास है, जहां वह रुके हैं।

माल्या पर बकाया वसूलने के लिए बैंको ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की। कोर्ट में मामला होने के बावजूद भी माल्या बड़े आराम से प्रथम श्रेणी की फ्लाइट से विदेश रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान उन्हें किसी ने रोकने की कोशिश नहीं की।

बड़े आराम से माल्या देश छोड़कर फरार हो गए, उनके पास सामान भी था। ये जानकारी विजय माल्या के पूर्व विश्वासपात्र ने दी है, जो उन सैकड़ों किंगफिशर कर्मचारियों में शामिल है जिसकी सैलरी बकाया है।

हालांकि माल्या के साथ विदेश रवाना हुई महिला के बारे में साफ तौर से कोई जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक महिला न तो कोई बड़ी मॉडल थी और न ही बॉलीवुड से जुड़ी कोई अदाकारा थी। वह कोई बड़ा नाम नहीं थी। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ है कि आखिर माल्या के साथ यात्रा करने वाली महिला कौन है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed