फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vijay Mallya fails to appear before Supreme Court

विजय माल्या सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुए पेश, 14 को अगली सुनवाई

Tue, 11 Jul 2017 05:01 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो नई दिल्ली
अमर उजाला/ ब्यूरो नई दिल्ली Updated Tue, 11 Jul 2017 05:01 AM IST
विज्ञापन
Vijay Mallya fails to appear before Supreme Court
vijay mallya - फोटो : PTI

गिरफ्तारी से बचते फिर रहे उद्योगपति विजय माल्या सोमवार को भी सुप्रीम कोर्ट केसमक्ष पेश नहीं हुए। न्यायालय की अवमानना में दोषी ठहराए गए विजय माल्या के लिए सजा तय करनी है। मालूम हो कि अदालती आदेश के बावजूद अपनी संपत्तियों की पूरी जानकारी न देने पर गत 9 मई को सुप्रीम कोर्ट ने माल्या को अवमानना का दोषी ठहराया गया था।

विज्ञापन


माल्या को 10 जुलाई को अदालत में पेश होना था। न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल और न्यायमूर्ति यूयू ललित की पीठ ने अब इस मामले की अगली तारीख 14 जुलाई मुकर्रर की है। पीठ ने इस मामले में सॉलिसिटर जनरल रंजीत कुमार को मदद करने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


इससे पहले जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने भगोड़े माल्या को भारत वापस लाने के लिए मदद मांगी। दोनों के बीच हुई इस बातचीत को रणनीतिक तौर पर बेहद अहम कहा जा रहा है। गौरतलब है कि माल्या पर भारतीय बैंकों के समूह का 9,000 करोड़ रुपये से अधिक बकाया है और वह भारत से भागकर लंदन में रह रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वेस्टमिंस्टर कोर्ट में हुई सुनवाई के वक्त माल्या के वकील ने कहा कि प्रत्यर्पण को चुनौती देने के लिहाज से भारत में जेलों की बुरी हालत भी एक सवाल खड़ा होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed