{"_id":"5b8099c442c7924667531049","slug":"vijay-mallya-extradition-case-cbi-files-video-of-arthur-road-prison-for-british-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: सीबीआई ने ब्रिटिश कोर्ट को आर्थर रोड जेल का वीडियो सौंपा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विजय माल्या प्रत्यर्पण केस: सीबीआई ने ब्रिटिश कोर्ट को आर्थर रोड जेल का वीडियो सौंपा
एजेंसी, मुंबई
Updated Sat, 25 Aug 2018 05:22 AM IST
विज्ञापन
vijay malya (File Photo)
सीबीआई ने ब्रिटेन की अदालत को आर्थर रोड जेल की सेल नंबर 12 का वीडियो सौंप दिया है, जहां विजय माल्या को रखने की योजना है। भारतीय बैंकों के 9000 करोड़ रुपये से ज्यादा लेकर फरार माल्या अभी लंदन में रह रहा है। अदालत को सौंपे वीडियो में बताया गया है सेल नंबर 12 पूर्व मुखी है और उसमें सूर्य की पर्याप्त रोशनी है।
विज्ञापन
साथ ही उसमें निजी शौचालय, बाथरूम और टीवी सेट लगा है। यह इतना बड़ा है कि उसमें टहला भी जा सकता है। सीबीआई अधिकारी माल्या के भारत प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटे हैं। दरअसल विजय माल्या ने लंदन की अदालत से शिकायत की थी कि आर्थर रोड जेल में प्राकृतिक रोशनी और हवा नहीं आती और वह गंदा भी है। माल्या की शिकायत पर ही जज ने भारतीय अधिकारियों से तीन हफ्ते में आर्थर रोड जेल का वीडियो सौंपने को कहा था।
विज्ञापन