{"_id":"5a6e67c54f1c1b4e588b560e","slug":"vijay-gokhale-will-take-charge-of-foreign-secretary-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय गोखले ने संभाला विदेश सचिव का पदभार, 73 दिन तक चले दोकलम मामले में निभाई थी अहम भूमिका","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विजय गोखले ने संभाला विदेश सचिव का पदभार, 73 दिन तक चले दोकलम मामले में निभाई थी अहम भूमिका
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Mon, 29 Jan 2018 09:31 AM IST
विज्ञापन
विजय गोखले
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुभवी राजनयिक विजय केशव गोखले ने सोमवार को नए विदेश सचिव का पदभार संभाल लिया है। उन्होंने एस जयशंकर की जगह ली है। विजय गोखले ने चीन के साथ 73 दिन तक चले दोकलम गतिरोध को हल करने में अहम भूमिका निभाई थी। 1981 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी गोखले इस समय विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) के तौर पर सेवाएं दे रहे हैं।
गोखले को चीन विशेषज्ञ माना जाता है। वह 20 जनवरी, 2016 से 21 अक्तूबर, 2017 तक चीन में भारत के राजदूत रहे हैं। विदेश सचिव के तौर पर उनका कार्यकाल दो साल का होगा। वह अक्तूबर, 2013 से जनवरी 2016 तक जर्मनी में भारत के शीर्ष राजनयिक भी रहे हैं। उन्होंने हांगकांग, हनोई और न्यूयॉर्क में भी भारतीय मिशनों में सेवाएं दी हैं। जनवरी, 2015 से विदेश सचिव का जिम्मा संभाल रहे 1977 बैच के आईएफएस एस जयशंकर को सरकार ने गत वर्ष जनवरी में एक साल का सेवा विस्तार दिया था।

Vijay Gokhale took over as Foreign Secretary of India. He was Secretary (ER) at the Ministry before taking up his present assignment. pic.twitter.com/bO5eqwkybn
— ANI (@ANI) January 29, 2018
विज्ञापन