{"_id":"61feb6cca4ed28668a39ad46","slug":"vijay-darda-seeks-apology-from-tmc-mp-mahua-moitra-over-her-remark-about-jain-community-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से माफी की मांग, आपत्तिजनक बयान से नाराज है जैन समुदाय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विवाद: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा से माफी की मांग, आपत्तिजनक बयान से नाराज है जैन समुदाय
Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
गौरव पाण्डेय
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 06 Feb 2022 12:48 AM IST
सार
बीते दिनों महुआ मोइत्रा ने लोकसभा में जैन समुदाय को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद से समुदाय में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
महुआ मोइत्रा
- फोटो : facebook/MahuaMoitraOfficial
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सकल जैन समाज के अध्यक्ष और पूर्व सासंद विजय दरदा ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा की ओर से लोकसभा में जैन समुदाय को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर आलोचना की और माफी की मांग उठाई।
विज्ञापन
मोइत्रा ने लोकसभा में तीन फरवरी को अपने भाषण के दौरान अहमदाबाद की गलियों में मांसाहारी भोजन की बिक्री पर प्रतिबंध का उल्लेख करते हुए जैन समुदाय का जिक्र किया था। हालांकि इस प्रतिबंध को बाद में वापस ले लिया गया था।
विज्ञापन
पूर्व राज्यसभा सदस्य दरदा ने एक बयान में कहा कि टीएमसी सांसद का यह बयान अपमानजनक और बेहद आपत्तिजनक है। उन्हें जैन शिक्षाओं और प्रथाओं को समझना चाहिए और भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन