{"_id":"5dd7368f8ebc3e54b20041c1","slug":"vietnam-praises-india-s-stance-on-south-china-sea-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"वियतनाम ने की दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर भारत के रुख की सराहना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वियतनाम ने की दक्षिण चीन सागर मुद्दे पर भारत के रुख की सराहना
Fri, 22 Nov 2019 06:45 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Fri, 22 Nov 2019 06:45 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण चीन सागर
- फोटो : ANI
भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने गुरुवार को कहा कि वियतनाम दक्षिण चीन सागर (एससीएस) मुद्दे पर भारत के रुख की सराहना करता है। एससीएस, वियतनाम में क्षेत्रीय जल से संबंधित हाल की घटनाओं के संदर्भ में विशेष रूप से प्रासंगिक है।
विज्ञापन
वियतनामी दूत चाउ, विदेश मंत्रालय में सचिव (पूर्व) विजय ठाकुर की मौजूदगी में यहां एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। ठाकुर ने कहा कि भारत का मानना है कि दक्षिण चीन सागर से गुजरने वाले संचार के समुद्री संपर्क हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति, स्थिरता, समृद्धि और विकास के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस कारण नेविगेशन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन