{"_id":"5c0fde02bdec2241aa7f32d1","slug":"vidhan-sabha-chunav-2018-results-bjp-saffron-changes-as-congress-wins-rajasthan-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: कांग्रेस के 'हाथ' लगे भाजपा के तीन राज्य, अब ऐसा दिखेगा सियासी नक्शा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विधानसभा चुनाव परिणाम 2018: कांग्रेस के 'हाथ' लगे भाजपा के तीन राज्य, अब ऐसा दिखेगा सियासी नक्शा
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
ये है भारता का नया राजनीतिक नक्शा
- फोटो : Amar Ujala
भाजपा के दिग्गज नेता, कई मंचों से 'कांग्रेस-मुक्त भारत' की बात कह चुके हैं। इस बार विधानसभा चुनाव में पार्टी की कोशिश भी यही थी लेकिन चुनावी नतीजों ने भाजपा के सपने पर बुरी तरह पानी फेर दिया। लोकतंत्र के सबसे बड़े पर्व में जनादेश ने साबित कर दिया कि जनता के सामने किसी की कोई बिसात नहीं। ये पहली बार है कि बीते साढ़े चार साल में कांग्रेस ने उन राज्यों पर सीधी जीत हासिल की है जिन पर भाजपा का कब्जा था।
इससे पहले कांग्रेस ने पंजाब चुनाव भी जीता लेकिन वहां भाजपा और अकाली दल की मिलीजुली सरकार थी। वहीं कर्नाटक में कांग्रेस ने जेडीएस के साथ मिलकर सरकार बनाई। ऐसे में राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जबर्दस्त जीत का परचम लहराकर कांग्रेस ने न सिर्फ 2019 की लड़ाई का दरवाजा खोल दिया है बल्कि उसमें जान भी ला दी है।
हम आपको दिखा रहे हैं नतीजों से पहले और नतीजों के बाद का भारत का नक्शा। भाजपा की सरकार अब 18 से खिसककर 15 राज्यों में रह गई है। मध्यप्रदेश में भी बसपा और सपा के साथ के बाद अब हाथ की सरकार बनना तय हो चुका है।