फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   video with more than 12 dozen cuts was the reason behind late return of Abhinandan

अभिनंदन की वापसी में देरी की वजह मेडिकल या कागजात की जांच नहीं, बल्कि 'दो दर्जन कट' वाला वीडियो

Sat, 02 Mar 2019 05:18 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 02 Mar 2019 05:18 AM IST
विज्ञापन
video with more than 12 dozen cuts was the reason behind late return of Abhinandan

पाकिस्तानी सेना और आईएसआई के दबाव में कागजी कार्रवाई के नाम पर विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान की रिहाई रात तक लटकाई गई। पहले कहा गया कि उन्हें अपराह्न चार बजे बजे सौंपा जाएगा। फिर 6:30 बजे का समय दिया गया। आखिरी में पाकिस्तानी रेंजर्स भारतीय उच्चायुक्त में वायु सेना के विशेष अधिकारी ग्रुप कैप्टन जेडी कुरियन के साथ 9:21 बजे उन्हें लेकर चेकपोस्ट पहुंचे। पाकिस्तानी सेना ने खुद को पाक-साफ दिखाने के लिए अभिनंदन का वीडियो बनाया। इसमें वह कह रहे हैं कि पाक सेना ने अच्छा व्यवहार किया। हालांकि, 1 मिनट 24 सेकेंड के वीडियो में दो दर्जन से ज्यादा कट हैं। माना जा रहा है कि यह जबरन बनवाया गया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान सरकार ने स्थानीय समयानुसार रात साढ़े आठ बजे अभिनंदन का वीडियो संदेश स्थानीय मीडिया में जारी किया। इस वीडियो में अभिनंदन बता रहे हैं कि उन्हें किस तरह पकड़ा गया और पाकिस्तानी सेना ने उनके साथ किस तरह व्यवहार किया। वीडियो में अभिनंदन कहते नजर आ रहे हैं कि वह ‘निशाना खोजने के लिए’ पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसे लेकिन उनके विमान को मार गिराया गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘जब मैं निशाने की खोज में था तो आपकी (पाकिस्तानी) वायुसेना ने मेरा विमान मार गिराया। मुझे विमान से कूदना पड़ा क्योंकि विमान को बहुत नुकसान हुआ था। जैसे ही मैं बाहर कूदा और जब मेरा पैराशूट खुला, मैं नीचे आकर गिरा, मेरा पास एक पिस्तौल थी।’ अभिनंदन ने कहा, ‘वहां कई लोग थे। मेरे पास बचने का एक ही रास्ता था, मैंने अपनी पिस्तौल नीचे गिराकर भागने का प्रयास किया।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘लोगों ने मेरा पीछा किया, वे बहुत उत्तेजित थे। तभी वहां, पाकिस्तानी सेना के दो अधिकारी आ गए और मुझे बचा लिया। पाकिस्तानी सेना के कैप्टन ने मुझे लोगों से बचाया और मुझे कोई चोट नहीं आने दी। वे मुझे अपनी यूनिट में ले गए जहां मुझे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर मुझे आगे की मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया तथा मेरा और उपचार हुआ।’

 

पाकिस्तान ने बताया ‘युद्धबंदी’

पाकिस्तान ने अभिनंदन को प्रिजनर ऑफ वार यानी ‘युद्धबंदी’ करार दिया है। रिहाई के कुछ मिनट बाद पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने इस बारे में बयान जारी किया।


पाक में घुसकर मारा था एफ-16

भारतीय सीमा में बुधवार को घुसे पाकिस्तानी विमानों को खदेड़ते समय अभिनंदन का मिग-21 क्रैश हो गया था। पैराशूट से पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में उतरने पर वहां की सेना ने उनको गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि, जिनेवा संधि की बाध्यता और भारत की कूटनीतिक सफलता के चलते पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमन की बात करते हुए बृहस्पतिवार को ही अभिनंदन को रिहा करने की घोषणा कर दी थी।

भारतीय मीडिया की आलोचना भी

वीडियो में विंग कमांडर भारतीय मीडिया की आलोचना भी करते नजर आए। वहीं पाक सेना की तारीफ करते हुए वह कह रहे हैं, ‘पाक सेना के जवानों ने मुझे भीड़ से बचाया। पाकिस्तानी सेना बहुत पेशेवर है और मैं इससे बहुत प्रभावित हूं।’

भारत का पक्ष है कि अभिनंदन का विमान उस समय गिराया गया जब भारतीय वायुसेना के विमानों ने 27 फरवरी को जम्मू कश्मीर में भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाने के पाकिस्तान वायुसेना के प्रयासों को नाकाम किया था। इससे एक दिन पहले भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविरों पर आतंक रोधी अभियान चलाया था।

अभिनंदन विमान से तो बाहर निकल गए थे लेकिन वह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जाकर गिरे जहां पाकिस्तानी सेना ने उन्हें पकड़ लिया। हालांकि देरी के सवाल पर पाकिस्तानी मीडिया की खबर है कि वाघा आव्रजन पर अभिनंदन के कागजात की जांच हो रही थी इसलिए उन्हें तुरंत भारतीय अधिकारियों को नहीं सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed